फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   liquor prices in himachal may increase after GST from 1st july 2017

हिमाचल में और महंगी होगी शराब, इतने फीसदी तक बढ़ सकते हैं दाम

Tue, 23 May 2017 01:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 23 May 2017 01:45 PM IST
विज्ञापन
liquor prices in himachal may increase after GST from 1st july 2017

हिमाचल में एक जुलाई के बाद से शराब और महंगी हो सकती है। राज्य सरकार ने पहले ही प्रदेश में नई शराब नीति लाकर लोगों को महंगी शराब खरीदने पर मजबूर कर दिया है। एक जुलाई से गुड्स एंड सर्विस टैक्स लागू होने पर शराब के दाम 14 फीसदी तक और बढ़ सकते हैं। ऐसा इसलिए होने की संभावना है, क्योंकि जीएसटी काउंसिल ने प्रदेश सरकारों से लाइसेंस फीस पर ही सर्विस टैक्स लगाने को कहा है।

विज्ञापन



हालांकि, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और हरियाणा के इसके पक्ष में नहीं हैं। उन्होंने दलील दी है कि  चूंकि प्रदेश में शराब से होने वाली पूरी आय ही लाइसेंस फीस पर आधारित है। ऐसे में इस साल शराब पर सर्विस टैक्स लगा पाना मुश्किल है। राज्यों की आपत्ति के बाद अब तीन जून को होने वाली जीएसटी काउंसिल की आखिरी बैठक में इस पर निर्णय हो सकता है।
विज्ञापन


श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर में वित्त मंत्री अरुण जेटली की अध्यक्षता में राज्यों के साथ हुई काउंसिल की बैठक में भी आबकारी पर आम सहमति नहीं बन पाई। काउंसिल के तर्क से हिमाचल सहित कुछ राज्यों ने असहमति जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ेगा असर: ओंकार

liquor prices in himachal may increase after GST from 1st july 2017

प्रधान सचिव आबकारी एवं कराधान ओंकार शर्मा ने बताया कि सर्विस टैक्स लगाने का सीधा असर उपभोक्ताओं पर पड़ेगा। चूंकि, प्रदेश में शराब बिक्री के लाइसेंस नीलामी के आधार पर दिए गए हैं। ऐसे में अगर नीलामी की बोली से हुई आय पर सरकार सर्विस टैक्स लगाती है तो इसका सीधा असर लाइसेंसधारी पर होगा और लाइसेंस धारक अपना बोझ कम करने के लिए शराब के उपभोक्ताओं से वसूल करेगा।

जाहिर है इससे प्रदेश के उपभोक्ताओं की जेब पर सीधा असर होगा, जिससे बचने के लिए जीएसटी में प्रदेश का पक्ष रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रयास किया जाएगा कि प्रदेश को इस साल इस कर को लगाने से छूट दी जाए, ताकि अगले साल लाइसेंस फीस लेने के समय ही सर्विस टैक्स को लगाकर एक ही बार में शराब के दाम तय किए जा सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed