फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   lions in Gopalpur Zoo kangra himachal pradesh

गोपालपुर चिड़ियाघर में तीन साल बाद दहाड़ेंगे शेर, गुजराज से लाया जाएगा जोड़ा

Sat, 20 Jul 2019 01:38 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 20 Jul 2019 01:38 PM IST
विज्ञापन
lions in Gopalpur Zoo kangra himachal pradesh
asiatic lion of gir national park - फोटो : gujrattourism

धौलाधार नेचर पार्क चिड़ियाघर गोपालपुर में गुजरात से शेरों का जोड़ा पहुंचेगा। सेंट्रल जू अथॉरिटी ने इसके लिए वन्य जीव विभाग को अनुमति प्रदान कर दी है। शेरों का जोड़ा दो माह के भीतर गोपालपुर चिड़ियाघर में पहुंचेगा। चिड़ियाघर में शेरों के जोड़े के लिए बाड़ों की मरम्मत की कार्य शुरू हो गया है। शेरों के जोड़े के बदले गोपालपुर चिड़ियाघर से दो हिमालयन काले भालू गुजरात चिड़ियाघर भेजे जाएंगे। विभाग की ओर से इसके लिए औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। वर्ष 2016 से चिड़ियाघर में कोई शेर नहीं है। 

विज्ञापन


गोपालपुर चिड़ियाघर में वन्य जीवों की संख्या बढ़ाने के लिए विभाग ने कार्य शुरू कर दिए हैं। पिछले तीन सालों से दिखाई न देने वाला शेर पर्यटकों को अब जल्द ही दिखाई देगा। शेर को लाने के लिए विभाग ने प्रपोजल बनाकर सेंट्रल जू अथॉरिटी दिल्ली भेजी थी। इस प्रपोजल को सेंट्रल जू अथॉरिटी ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। स्वीकृति मिलने के बाद अब गुजरात चिड़ियाघर से शेरों का जोड़ा लाया जाएगा।
विज्ञापन


इसके बदले गोपालपुर चिड़ियाघर से गुजरात चिड़ियाघर दो हिमालयन काले भालू भेजे जाएंगे। शेरों का जोड़ा पुराने बाड़े में ही रखा जाएगा। वन्य जीव विभाग मंडल हमीरपुर के डीएफओ कृष्ण कुमार ने कहा कि शेरों का जोड़ा लाने के लिए अनुमति मिल गई है। उन्होंने कहा कि जल्द ही शेरों का जोड़ा पर्यटकों को चिड़ियाघर में दिखाई देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed