{"_id":"58f9ac684f1c1be56e4703af","slug":"light-rainfall-in-shimla-give-relief-from-heat","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला समेत प्रदेश के कई इलाकों में बूंदाबांदी, गर्मी से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला समेत प्रदेश के कई इलाकों में बूंदाबांदी, गर्मी से मिली राहत
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 21 Apr 2017 12:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला समेत हिमाचल के कई इलाकों में शुक्रवार सुबह हल्की बूंदाबांदी ने गर्मी से राहत दी है। तेज हवाओं के साथ आई बारिश की बौछारों से तापमान में कमी आई है। राजधानी शिमला और इसके आसपास के इलाकों में सुबह करीब 10 बजे हल्की बूंदाबांदी हुई।
विज्ञापन
इसके बाद ठंडी हवाएं चलने से यहां का मौसम सुहावना हो गया है। वहीं, धर्मशाला, हमीरपुर, सोलन समेत कई जिलों में भी हल्की बूंदाबांदी हुई है। मौसम विभाग की मानें तो अगले कुछ दिन मौसम खराब रहेगा।
विज्ञापन
शुक्रवार और शनिवार को शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा के कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि होने और अंधड़ चलने की चेतावनी भी जारी गई है। पूरे प्रदेश में 21 से 26 अप्रैल तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन