फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Shimla Smart City Project: Paved surface not found for installation of lift, work stopped

शिमला स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट: लिफ्ट लगाने के लिए नहीं मिली पक्की सतह, काम बंद

Thu, 01 Sep 2022 02:10 PM IST
शिमला ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: शिमला ब्यूरो Updated Thu, 01 Sep 2022 02:10 PM IST
सार

स्मार्ट सिटी मिशन के तहत बन रहे इस प्रोजेक्ट का जिम्मा रोपवे ट्रांसपोर्ट डेवलपमेंट कार्पोरेशन को दिया है। 5.33 करोड़ रुपये की लागत से लग रही इस लिफ्ट के लिए कार्पोरेशन ने इसी साल मशीनों के जरिये पाइलिंग शुरू करवाई थी। यहां सड़क किनारे लगे डंगे में ही इस लिफ्ट का स्ट्रक्चर खड़ा होना था।

विज्ञापन
Shimla Smart City Project: Paved surface not found for installation of lift, work stopped
लिफ्ट बनाने का काम रुका। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में ऑकलैंड टनल से लक्कड़ बाजार पुलिस चौकी तक लगने वाली लिफ्ट का निर्माण कार्य बंद हो गया है। लिफ्ट लगाने के लिए यहां जो पाइल्स का स्ट्रक्चर (नींव) बनना है, उसके लिए जमीन के नीचे पक्की सतह (हार्ड रॉक) नहीं मिल पाई है। ऐसे में अब इसके डिजाइन में बदलाव का फैसला लिया है। स्मार्ट सिटी मिशन के तहत बन रहे इस प्रोजेक्ट का जिम्मा रोपवे ट्रांसपोर्ट डेवलपमेंट कार्पोरेशन को दिया है। 5.33 करोड़ रुपये की लागत से लग रही इस लिफ्ट के लिए कार्पोरेशन ने इसी साल मशीनों के जरिये पाइलिंग शुरू करवाई थी। यहां सड़क किनारे लगे डंगे में ही इस लिफ्ट का स्ट्रक्चर खड़ा होना था। इस डंगे के नीचे कितनी गहराई पर पक्की सतह है, इसे चेक करने के लिए यह पाइलिंग चल रही थी।

विज्ञापन


काफी गहराई पर जाने के बावजूद पक्की सतह नहीं मिली तो कार्पोरेशन ने इसके डिजाइन में बदलाव का फैसला ले लिया। काम रोकते हुए इसका नया डिजाइन तैयार करने को कह दिया। अब इसका नया डिजाइन किया जा रहा है। कार्पोरेशन का दावा है कि सितंबर में ही इसे मंजूरी मिल जाएगी जिसके बाद निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। कार्पोरेशन के अनुसार अब यह लिफ्ट डंगे को तोड़कर नहीं लगेगी बल्कि इससे सटकर लगाई जाएगी। डिजाइन सिर्फ इसके पाइल्स स्ट्रक्चर का बदला जाएगा। लिफ्ट की ऊंचाई या लागत में बदलाव नहीं होगा।
विज्ञापन


35 मीटर ऊंची बननी है लिफ्ट, फुटब्रिज भी बनेगा
ऑकलैंड सड़क से लक्कड़ बाजार पुलिस चौकी तक कुल 35 मीटर ऊंची लिफ्ट लगेगी। यह लिफ्ट एक फुटओवर ब्रिज के जरिये पुलिस चौकी के पास सड़क से जुड़ेगी। इससे हजारों लोगों को फायदा होगा। ऊपरी शिमला से लक्कड़ बाजार पहुंचने वाले लोग लिफ्ट से आईजीएमसी लक्कड़ बाजार सड़क पर पहुंच जाएंगे। बर्फबारी के दिनों में यह लिफ्ट काफी कारगर साबित होगी। डिजाइन में कर रहे बदलाव पाइलिंग के दौरान पक्की सतह नहीं मिली जिस पर लिफ्ट का स्ट्रक्चर खड़ा किया जा सके। ऐसे में डिजाइन में बदलाव कर रहे हैं। यह लगभग तैयार कर लिया है। जल्द ही मौके पर निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।-रोहित ठाकुर, जीएम आरटीडीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed