फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   lift upgrade in igmc

Shimla News: लाइट जाने पर अब लिफ्ट में नहीं फंसेंगे मरीज और तीमारदार

Fri, 12 Apr 2024 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
lift upgrade in igmc
आईजीएमसी के बी ब्लॉक की लिफ्ट को किया जा रहा अपग्रेड
विज्ञापन

खास खबर...
दावा : लाइट जाने के तुरंत बाद लिफ्ट नजदीकी फ्लोर पर अपने आप खुल जाएगी
बाल रोग, सीटीवीएस, कार्डियोलॉजी के अलावा स्पेशल वार्ड है इस भवन में
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। आईजीएमसी में लाइट जाने पर अब मरीज और तीमारदार लिफ्ट में नहीं फंसेंगे। अस्पताल प्रबंधन बी ब्लॉक की पुरानी लिफ्ट को अपग्रेड कर रहा है। प्रबंधन का दावा है कि लाइट जाने पर लिफ्ट अपने आप नजदीकी फ्लोर पर खुल जाएगी।
इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) के बी ब्लॉक की लिफ्ट अपग्रेड होने के बाद बाल रोग, सीटीवीएस, कार्डियोलॉजी और स्पेशल वार्ड पहुंचना आसान हो जाएगा। आधुनिक लिफ्ट होने के कारण इसमें एक बार में 26 मरीज और तीमारदार आवाजाही कर सकेंगे। वहीं पूर्व में लाइट जाने के बाद लिफ्ट में मरीजों और तीमारदारों के फंसे होने की जो समस्या पेश आती थी वह भी खत्म हो जाएगी। उधर, लिफ्ट को अपग्रेड करने का कार्य लोक निर्माण विभाग का इलेक्ट्रिक विंग कर रहा है। हालांकि इस कार्य को पूरा होने में करीब एक माह का समय लग जाएगा।
विज्ञापन


इनसेट
यहां समझें कैसे पहुंचेंगे वार्ड तक
शिमला। अस्पताल में पेशेंट लिफ्ट जहां अपग्रेड की जा रही है, तो वहीं दूसरी ओर विभिन्न मंजिलों पर बने वार्डों तक मरीजों को असुविधा पेश न आए इसलिए इसके साथ लगती डॉक्टर व स्टाफ की लिफ्ट में मरीजों को आवाजाही करने दी जा रही है। ट्राली या व्हीलचेयर में आए मरीजों के लिए इमरजेंसी के साथ लगती लिफ्ट से विशेष सुविधा दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
30 साल पुरानी है लिफ्ट
शिमला। बताया जा रहा है कि अस्पताल के बी ब्लॉक में जो लिफ्ट लगी है, वह करीब 30 साल पुरानी है। वहीं लिफ्ट की हालत काफी खराब है। अस्पताल में आए दिनों यह लिफ्ट खराब रहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed