{"_id":"5b236e894f1c1b614d8b66bc","slug":"lieutenant-pratibha-to-attend-rashtrapati-bhavan-home-reception","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुनिया का चक्कर लगाने वाली लेफ्टिनेंट प्रतिभा को राष्ट्रपति भवन से मिला निमंत्रण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुनिया का चक्कर लगाने वाली लेफ्टिनेंट प्रतिभा को राष्ट्रपति भवन से मिला निमंत्रण
अमर उजाला ब्यूरो, कुल्लू
Updated Fri, 15 Jun 2018 01:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाविका सागर परिक्रमा में अदम्य साहस दिखाने वाली हिमाचल की जांबाज बेटी लेफ्टिनेंट कमांडर प्रतिभा जम्वाल स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति भवन में होने वाले होम रिसेप्शन में शिरकत करेंगी। इसके लिए कुल्लू के मौहल की रहने वाली प्रतिभा को आधिकारिक निमंत्रण मिला है।
विज्ञापन
नाविका सागर परिक्रमा पूरी करने वाली भारतीय नेवी की महिला अधिकारियों की टीम के साहस को देश और दुनियाभर में सराहा गया है। इस होम रिसेप्शन पार्टी में प्रतिभा के अलावा अन्य टीम सदस्य भी भाग लेंगी।
विज्ञापन
हाल ही में प्रतिभा यात्रा पूरी कर मौहल स्थित अपने घर परिजनों संग समय गुजारने के लिए पहुंची हैं। इस बीच राष्ट्रपति होम रिसेप्शन का निमंत्रण मिलने से वह और उनके परिजन गदगद हैं। सागर परिक्रमा कर भारत लौटने पर भी टीम तारिणी राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात कर चुकी हैं।
विज्ञापन
अब पुन: स्वतंत्रता दिवस अवसर पर होने वाले होम रिसेप्शन पर वह टीम से मुलाकात करेंगे। इस आयोजन में देश के वीवीआईपी के अलावा चुनिंदा लोगों को ही निमंत्रण दिया जाता है। इधर, लेफ्टिनेंट कमांडर प्रतिभा जम्वाल ने बताया कि होम रिसेप्शन का निमंत्रण संबंधी पत्र मिलना गौरवान्वित महसूस करवा रहा है।