फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   LIC officer killed in car accident at hamirpur.

कार हादसे में एलआईसी अधिकारी की मौत

Sat, 06 Feb 2016 10:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नादौन (हमीरपुर)
ब्यूरो/अमर उजाला, नादौन (हमीरपुर) Updated Sat, 06 Feb 2016 10:26 AM IST
विज्ञापन
LIC officer killed in car accident at hamirpur.

हमीरपुर के नादौन के गांव गगाल के पास वीरवार रात एक कार के पेड़ से टकरा जाने से कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में एक अन्य घायल हुआ है। मृतक की पहचान रोहित शर्मा (29) निवासी तरवोटा नगर, जम्मू कश्मीर के रूप में हुई है।

विज्ञापन


रोहित शर्मा नादौन में एलआईसी में अधिकारी के पद पर तैनात था। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। रोहित शर्मा और उसका कुक राजेंद्र शर्मा भूंपल से नादौन की ओर कार में आ रहे थे। कार को रोहित शर्मा ड्राइव कर रहे थे।
विज्ञापन


गगाल के पास अचानक कार एक सफेदे के पेड़ से टकरा गई। हादसे में रोहित शर्मा ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। कुक राजेंद्र शर्मा घायल हो गए। कोहला निवासी शमन कुमार ने कहा कि वह शादी समारोह से लौट रहे थे तो गगाल में कार को दुर्घटनाग्रस्त पाया। चीखने चिल्लाने की आवाजें सुनकर उन्होंने कार रोकी। पुलिस और एंबुलेंस को फोन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस थाना नादौन के आईओ एसआई सोहन सिंह ने बताया कि रोहित कार में अपने कुक के साथ सवार था। गगाल के पास दुर्घटना में रोहित शर्मा की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस के लेट पहुंचने की शिकायत पर एएसपी शिव कुमार शर्मा ने बताया कि मामले की छानबीन की जाएगी यदि किसी प्रकार की कोई लापरवाही पाई गई होगी तो कार्रवाई की जाएगी।


समय पर पहुंचती एंबुलेंस तो बच जाती जान

हादसा स्थल पर घटना के बाद एंबुलेंस करीब डेढ़ घंटे बाद पहुंची। इस दौरान घायल तड़पता रहा। अगर समय पर एंबुलेंस पहुंच जाती तो शायद रोहित की जान बच जाती। शमन कुमार ने कहा कि पुलिस भी देरी से पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed