{"_id":"5d10fefa8ebc3e56812ab530","slug":"lessons-of-use-of-social-media-will-be-taught-in-schools-of-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल के स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सोशल मीडिया के सदुपयोग का पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल के स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सोशल मीडिया के सदुपयोग का पाठ
Tue, 25 Jun 2019 11:37 AM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 25 Jun 2019 11:37 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में सोशल मीडिया के सदुपयोग का पाठ भी पढ़ाया जाएगा। प्रार्थना सभा के दौरान छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम के अधिकारी इस बाबत जानकारी देंगे।
विज्ञापन
सोशल मीडिया के दुरुपयोग के चलते कई छात्र आपराधिक घटनाओं के शिकार हो रहे हैं। इसी कड़ी में उच्च शिक्षा निदेशालय ने सोमवार को सभी जिला उपनिदेशकों और स्कूल प्रिंसिपलों को निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश राज्य महिला आयोग ने शिक्षा निदेशालय को पत्र लिखकर सोशल मीडिया के सदुपयोग के बाबत विद्यार्थियों को जागरूक करने को कहा है। स्कूली बच्चों को सोशल मीडिया के कुप्रभावों से बचाने के लिए आयोग ने स्कूलों में विषय विशेषज्ञों और साइबर क्राइम के अधिकारियों के मार्फत जागरूकता अभियान चलाने को कहा है।
विज्ञापन
आयोग के पत्र पर संज्ञान लेते हुए उच्च शिक्षा निदेशालय ने स्कूलों में प्रार्थना सभा के दौरान और बाल सभा और बैग फ्री डे के दिन सोशल मीडिया के सदुपयोग के बाबत कार्यक्रम करने को कहा है।