फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   less parking fees in shimla now.

शिमलावासियों के लिए खुशखबरी, घटेगी पार्किंग की फीस

Fri, 22 May 2015 09:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 22 May 2015 09:46 AM IST
विज्ञापन
less parking fees in shimla now.

शिमला के संजौली पार्किंग में मासिक फीस घटाने की तैयारी शुरू हो गई है। ‘अमर उजाला’ का अभियान रंग लाया है। नगर निगम प्रशासन ने ठेकेदार के साथ हुए ऐग्रीमेंट में संशोधन कर दिया है। सात दिन पार्किंग की शर्त को बढ़ाकर एक माह किया गया है।

विज्ञापन


पार्किंग में एक महीने तक वाहन खड़े करने की फीस को नगर निगम सदन में तय किया जाएगा। 29 मई को होने वाली बैठक में प्रस्ताव लाया जाएगा। मासिक फीस दो हजार रुपये तक हो सकती है। मुख्यमंत्री ने नौ अप्रैल को संजौली पार्किंग का उद्घाटन किया था।
विज्ञापन


उद्घाटन के डेढ़ महीने बाद भी मासिक फीस तय नहीं होने से लोगों को सड़क किनारे गाड़ियां खड़ी करना पड़ रही हैं। पार्किंग संचालक ने मासिक फीस पांच हजार रुपये तय की है। ऐसे में लोगों ने पार्किंग का बहिष्कार किया हुआ है। इस मुद्दे को ‘अमर उजाला’ ने प्रमुखता से प्रकाशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरकत में आए निगम प्रशासन ने वीरवार को ऐग्रीमेंट में संशोधन करते हुए मासिक फीस तय करने के लिए मामला सदन में ले जाने का फैसला लिया है। अब क्या फीस तय होगी। इसका फैसला पार्षदों की सहमति से होगा।

अमर उजाला की मुहिम से कम हुई 24 घंटे की फीस
संजौली में 24 घंटे की पार्किंग के लिए ठेकेदार ने फीस 359 रुपये तय की थी। गजब का गणित लगाते हुए पार्किंग ठेकेदार ने दो घंटे से लेकर 24 घंटे की पार्किंग फीस तय की थी। ‘अमर उजाला’ ने इस मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किया। अब राशि में सर्विस टैक्स जोड़ कर 24 घंटे की पार्किंग फीस 135 रुपये तय हुई है।


सदन में देंगे फीस पर अंतिम फैसला

महापौर संजय चौहान ने बताया है कि संजौली पार्किंग में मासिक फीस को तय करने का प्रस्ताव नगर निगम की मासिक बैठक में ले जाया जाएगा। ऐग्रीमेंट में कुछ संशोधन किया गया है। पार्किंग ठेकेदार के साथ बात हुई है। सदन में मासिक फीस को तय किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed