फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Leopard trapped on a tree in Himachal rescued

शिकार करने आया था तेंदुआ, हुआ ऐसा हाल, रेस्क्यू टीम ने बचाई जान

Tue, 10 Jan 2017 02:29 PM IST
देवराज शर्मा/अमर उजाला, सराहां (सिरमौर)
देवराज शर्मा/अमर उजाला, सराहां (सिरमौर) Updated Tue, 10 Jan 2017 02:29 PM IST
विज्ञापन
Leopard trapped on a tree in Himachal rescued

हिमाचल के सिरमौर जिले के सराहां इलाके में एक खूंखार तेंदुआ पेड़ के फंदे (पेड़ की दो टहनियों के बीच) में फंस गया। लगभग 12 घंटे तक तेंदुआ फंदे से निकलने की कोशिश करता रहा, लेकिन कामयाब नहीं हो सका। अंतत: शिमला से आई वन्य प्राणी विभाग की स्पेशल टीम ने उसे सकुशल निकाला। प्राथमिक उपचार के बाद तेंदुए को शिमला ले जाया गया है। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि तेंदुआ कुत्ते का शिकार करने आया था। गांव में एक कुत्ते को शिकार भी बनाया, लेकिन लौटते वक्त शायद पेड़ के फंदे में फंस गया। सोमवार तड़के करीब चार बजे ग्रामीणों ने तेंदुए के दहाड़ने की आवाज सुनी, लेकिन खौफ के चलते कोई बाहर नहीं निकला।
विज्ञापन


भौर हुई तो लोग कामकाज के लिए खेतों की ओर निकले। लगभग 8:30 बजे लोगों ने तेंदुए को पेड़ में फंसा देखा। देखते ही देखते वहां ग्रामीणों का हुजूम उमड़ पड़ा। वन विभाग को भी सूचित किया गया। वन विभाग के अनुसार उन्हें करीब 10:15 पर सूचना मिली थी। इसके बाद शिमला के टुटू संपर्क किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कुत्ते का शिकार करने आया था तेंदुआ

Leopard trapped on a tree in Himachal rescued

दोपहर करीब 3 बजे शिमला से वन्य प्राणी विभाग की स्पेशल टीम पहुंची। इसके बाद करीब पौने घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चला। टीम ने ट्राइंकोलाइजर गन से तेंदुए को बेहोश किया और पेड़ के फंदे से छुड़ाया। इसके बाद बाकायदा उसका उपचार किया गया। तेंदुआ करीब 12 घंटे तक फंदे से फंसा रहा। पौने तीन घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद उसे सकुशल निकाल लिया गया। 

बनी बखैली पंचायत के चढ़यार गांव के लोगों के मुताबिक तेंदुआ मध्य रात्रि गांव की तरफ आया था। सुबह करीब चार बजे उसके दहाड़ने की आवाजें आईं। खौफ के चलते ग्रामीण बाहर नहीं निकले। एक घर के समीप खेत में टमाटर के सीजन के बाद लगी तार इकट्ठी करके खैर के पेड़ में रखी हुई थी। इसमें वह फंस गया। 

खेमदत्त, अनंत राम, कमल किशोर, लेखराज, हरी दत्त, देवेंद्र, पिंका, देशराज, रामस्वरूप, रामकिशन आदि ने कहा कि तेंदुआ सुबह करीब चार बजे गांव में घुसा और उसके दहाड़ने की आवाज आई। घर के समीप होने से कोई बाहर नहीं आया। ग्रामीणों के अनुसार सुबह ढंगयार गांव में रोणकी राम के घर पर उनके कुत्ते पर हमला किया गया, उन्होंने कुत्ते को तेंदुए से बचा लिया। कयास लगाए जा रहे हैं कि यह वहीं तेंदुआ था। 

तेंदुआ शिमला ले जाया गया: आरओ

Leopard trapped on a tree in Himachal rescued

आरओ सराहां अमर सिंह ने बताया कि लोगों ने इसकी सूचना दी थी। इसके बाद शिमला के टुटू संपर्क किया गया। बताया कि ढंगयार बीट प्रभारी बलदेव सिंह और चांडोग बीट प्रभारी सिरमौर सिंह को मौके पर भेजा गया था।

शिमला से आई रेस्क्यू टीम में वाइल्ड लाइफ के डॉ. संदीप रतन और उनकी टीम ने सोमवार शाम करीब चार बजे तेंदुए को निकाला। उन्होंने बताया कि प्राथमिक उपचार के लिए उसे पिंजरे में डालकर शिमला ले जाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed