फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   leopard kill child in shimla Dehradun wildlife experts team reached in shimla

शिमला: देहरादून से पहुंची टीम, तेंदुए को पकड़ने के लिए बनेगा मास्टर प्लान

Mon, 15 Nov 2021 01:00 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 15 Nov 2021 01:00 PM IST
सार

शहर के डाउनडेल इलाके से चार नवंबर को दिवाली की रात तेंदुए ने पांच साल के मासूम बच्चे को उठा लिया था। तीसरे दिन सर्च ऑपरेशन में बच्चे का क्षत-विक्षत शव साथ लगते जंगल से मिला था।

विज्ञापन
leopard kill child in shimla Dehradun wildlife experts team reached in shimla
डाउनडेल के जंगल में लगाया पिंजरा। तेंदुआ मांस देखकर भी पिंजरे में नहीं जा रहा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी के रिहायशी इलाकों में घुसकर मासूम बच्चों को उठाकर ले जाने वाले खूंखार तेंदुए को पकड़ने के लिए केंद्रीय वन्यजीव विभाग की एक टीम रविवार शाम को शिमला पहुंची। देहरादून से शिमला आई इस टीम में पांच एक्सपर्ट शामिल हैं जो अब तेंदुए को पकड़ने का प्लान तैयार करेंगे।

विज्ञापन


यह टीम रविवार शाम शहर के साथ लगती उन जगहों पर भी गई जहां तेंदुआ दिखाई देने के प्रमाण मिले हैं। शहर के डाउनडेल इलाके से चार नवंबर को दिवाली की रात तेंदुए ने पांच साल के मासूम बच्चे को उठा लिया था। तीसरे दिन सर्च ऑपरेशन में बच्चे का क्षत-विक्षत शव साथ लगते जंगल से मिला था। तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग ने उसी दिन से कई पिंजरे लगाए हैं। लेकिन तेंदुआ इनमें नहीं आ रहा। कनलोग में लगाए गए एक पिंजरे में तो तेंदुआ गेट पर आकर लौट गया। 
विज्ञापन


ट्रैप कैमरों में लगातार तेंदुए की मूवमेंट नजर आने के बावजूद वन विभाग के हाथ खाली हैं। विभाग ने इस जंगल में तेंदुआ होने के प्रमाण तो जुटा लिए हैं लेकिन इसे कैसे पकड़ा जाए, इसके लिए विभाग ने केंद्रीय टीम से मदद मांगी है। रविवार शाम को यह टीम शिमला पहुंच गई है। सोमवार को बैठक कर नया प्लान तैयार किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेंकुलाइजर गन के साथ फील्ड में उतरने की तैयारी
शहर में घूम रहे तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम अब ट्रेंकुलाइजर गन लेकर भी फील्ड में उतरने जा रही है। तेंदुआ दिखाई देने पर उसे बेहोश किया जाएगा। अभी इसे जिंदा पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। विभाग ने अपने फील्ड स्टाफ को भी सक्रिय रहने को कहा है ताकि कहीं भी तेंदुआ दिखने पर तुरंत टीम मौके पर पहुंच सके।


कई जगह तेंदुए दिखने से बढ़ी मुसीबत
शहर में बीते एक हफ्ते के दौरान कई जगह तेंदुए दिखाई दे चुके हैं। डाउनडेल, फागली, रामनगर, कनलोग, नवबहार, टुटू एरिया में भी तेंदुआ दिखाई दे चुका है। शहर में कितने तेंदुए घूम रहे हैं, यदि एक से ज्यादा है तो इनमें से कौन सा तेंदुआ बच्चों को उठा रहा है, इसकी गुत्थी सुलझाने में विभाग खुद उलझ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed