वीडियो: तेंदुए का बच्चा लेकर भाग गए पर्यटक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के कांगड़ा जिले के धर्मशाला के पास कैंट रोड से पंजाब के पर्यटकों की ओर से तेंदुए का बच्चा उठाकर भागने का वीडियो वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस के भी कान खड़े हो गए। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने मैकलोडगंज से पंजाब के पर्यटकों की गाड़ी पकड़ ली जिसमें वे तेंदुए के बच्चे को लेकर भाग गए थे।
लेकिन पुलिस को गाड़ी में तेंदुए का बच्चा नहीं मिला। सोमवार को धर्मशाला के पास मैकलोडगंज के रास्ते में कैंट रोड पर सड़क पर अचानक एक तेंदुए का बच्चा जंगल से निकल कर आ गया। इसी बीच यहां पंजाब के पर्यटकों की गाड़ी उसके सामने आ गई।
क्लिक कर देखें वीडियो
इन पर्यटकों ने तुरंत गाड़ी को रोका और तेंदुए के बच्चे को उठाकर अपनी आई टवेंटी गाड़ी में लेकर मैकलोडगंज की ओर से भाग गए। पर्यटकों की इस करतूत को मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने कैमरे में कैद कर लिया। और इसकी जानकारी डीएफओ और एसएचओ को दे दी है। पुलिस पंजाब की गाड़ी की तलाश लग गई। दोपहर बाद पुलिस ने पंजाब की गाड़ी को मैकलोडगंज में पकड़ लिया।
पुलिस ने पर्यटकों से पूछताछ शुरू कर दी है। लेकिन, पुलिस को गाड़ी में तेंदुए का बच्चा नहीं मिला है। एसपी कांगड़ा अभिषेक दुल्लर ने कहा कि पर्यटकों की गाड़ी पकड़ ली गई है। तेंदुए का बच्चा उसमें नहीं है। मामले की जांच की जा रही है।
देखें वीडियो....