फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   leopard attacked a young man returning home at night in Lalpani of Krishnanagar area, this is how he saved his

Shimla: कृष्णानगर क्षेत्र के लालपानी में रात को काम से घर लाैट रहे युवक पर तेंदुए ने किया हमला, ऐसे बचाई जान

Mon, 03 Mar 2025 11:39 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 03 Mar 2025 11:39 AM IST
सार

कृष्णानगर क्षेत्र के लालपानी में शनिवार देर रात काम से घर लौट रहे एक युवक पर तेंदुए ने हमला कर दिया। युवक ने किसी तरह तेंदुए को धक्का मारा और खुद को इससे छुड़ाया। 

विज्ञापन
leopard attacked a young man returning home at night in Lalpani of Krishnanagar area, this is how he saved his
लालपानी में युवक पर तेंदुए ने किया हमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिमला शहर के कृष्णानगर क्षेत्र के लालपानी में शनिवार देर रात काम से घर लौट रहे एक युवक पर तेंदुए ने हमला कर दिया। युवक ने किसी तरह तेंदुए को धक्का मारा और खुद को इससे छुड़ाया। इस हमले में युवक के कपड़े फट गए।  शोर मचाने के बाद तेंदुआ मौके से भाग गया। जानकारी के अनुसार कृष्णानगर का रहने वाला मनोज देररात 11:00 बजे ड्यूटी  से घर लौट रहा था।

विज्ञापन


इसी दौरान दाड़नी के बगीचे के पास युवक पर तेंदुए ने हमला कर दिया। स्थानीय पार्षद बिट्टू कुमार का कहना है कि इस क्षेत्र में पहले भी तेंदुआ देखा जा चुका है। युवक पर देर रात तेंदुए ने हमला किया है। गनीमत यह रही कि शोर मचाने पर तेंदुआ मौके से भाग गया। कहा कि वन विभाग को यहां पिंजरा लगाने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed