{"_id":"5df4d3e18ebc3e87f25391a0","slug":"leopard-attacked-50-year-old-man-in-broad-daylight-died-on-the-spot","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगल में पशु चरा रहे व्यक्ति पर तेंदुए ने किया हमला, मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगल में पशु चरा रहे व्यक्ति पर तेंदुए ने किया हमला, मौके पर मौत
Sat, 14 Dec 2019 05:52 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करसोग(मंडी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करसोग(मंडी)
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 14 Dec 2019 05:52 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल में भारी बर्फबारी के चलते जंगली जानवर निचले क्षेत्रों की ओर रुख करके लोगों पर हमला करने लगे हैं। शनिवार दोपहर मंडी जिले के करसोग के पनयाडू गांव के जंगल में तेंदुए ने पशु चरा रहे पशुपालक पर हमला कर दिया। इससे पशुपालक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए करसोग अस्पताल पहुंचाया। इस घटना के बाद क्षेत्रवासियों में दहशत का माहौल है। लोगों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार राम सिंह (59) पशु चराने साथ लगते जंगल में गए थे। वह पेड़ के पास बैठे थे, उसी समय उन पर तेंदुए ने अचानक पीछे से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में राम सिंह को संभलने का मौका नहीं मिला। आसपास के लोग जब तक मदद को पहुंच, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। एसडीएम सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि पीड़ित परिवार को नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा। वन्य प्राणी विभाग को इस संदर्भ में जरूरी दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन