फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Leopard Attack on Woman and Her Daughter at Mandi.

तड़के सुबह घर में घुसा तेंदुआ, लाइट जलाते ही मां-बेटी पर किया हमला

Thu, 06 Jul 2017 11:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बालीचौकी/बंजार
ब्यूरो/अमर उजाला, बालीचौकी/बंजार Updated Thu, 06 Jul 2017 11:23 AM IST
विज्ञापन
Leopard Attack on Woman and Her Daughter at Mandi.

तड़के सुबह एक खूंखार तेंदुआ घर में घुस आया। घर में रह रही मां और उसकी बेटी ने जैसे ही लाइट जलाई कि तेंदुए ने उन पर हमला बोल दिया। मामला हिमाचल के मंडी बालीचौकी इलाके का है।

विज्ञापन


यहां पंचायत माणी के शेगली गांव में बुधवार तड़के करीब चार बजे एक घर में घुसकर तेंदुए ने मां बेटी पर हमला कर उन्हें बुरी तरह से लहूलुहान कर दिया। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से बंजार के अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां से दोनों को कुल्लू अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने भी घटनास्थल का दौरा किया। इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। लोगों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने की गुहार लगाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले गोशाला में घुसने की कोशिश, फिर मां बेटी पर हमला

Leopard Attack on Woman and Her Daughter at Mandi.

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत माणी के शेगली गांव में बुधवार सुबह चार बजे के आसपास कमला देवी पत्नी कुर्मदत्त और उनकी बेटी लता देवी व दुर्गा देवी घर में सो रहे थे। उसी घर की निचली मंजिल में गौशाला भी थी।

अचानक गौशाला से जोर की आवाज आने लगी। सारा परिवार जग गया और अंधेरे में परिवार के सदस्य शोर मचाने लगे। जैसे ही बिजली का स्विच आन किया तो तेंदुए ने मां-बेटी पर हमला बोल दिया और कमला और लता को लहूलुहान कर दिया।

परिवार की छोटी बेटी दुर्गा देवी ने हिम्मत नहीं हारी और दराट उठाकर तेंदुए को भगाने लगी, इसी बीच गांव वाले भी मौके पर पहुंच गए और तेंदुआ वहां से भाग खड़ा हुआ। 108 को फोन से सूचना दी गई। मां और बेटी को गंभीर अवस्था में सामुदायिक केंद्र बंजार ले जाया गया, वहां पर प्राथमिक उपचार के बाद मां बेटी को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू रेफर कर दिया है। 

तेंदुए को पकड़ने के लिए सर्च अभियान शुरू : आरओ
वन विभाग के आरओ चंद्र दत्त ने कहा कि वन विभाग ने पिंजरे को लेकर साथ के जंगल में जाकर सर्च अभियान शुरू कर दिया है। मौके पर टीम को भेज दिया गया है। तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग पूरी कोशिश कर रहा है। प्रभावित परिवार को दस हजार की राहत राशि भी प्रदान कर दी गई है। घायलों को मेडिकल और नियमों के तहत मुआवजा भी प्रदान किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed