{"_id":"64a6b754807ab7d9450bdde7","slug":"leet-2023-171-seats-will-be-filled-in-the-first-phase-581-will-be-filled-in-the-second-2023-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"LEET 2023: हिमाचल में पहले चरण में 171 सीटों को मिले अभ्यर्थी, दूसरे में 581 भरी जाएंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
LEET 2023: हिमाचल में पहले चरण में 171 सीटों को मिले अभ्यर्थी, दूसरे में 581 भरी जाएंगी
Fri, 07 Jul 2023 11:50 AM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 07 Jul 2023 11:50 AM IST
सार
प्रदेश के 16 सरकारी और आठ निजी बहुतकनीकी संस्थानों में पहले चरण की काउंसलिंग में लीट की 171 सीटें अभ्यर्थियों ने कन्फर्म कर ली हैं।
विज्ञापन
हिमाचल तकनीकी शिक्षा बोर्ड धर्मशाला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के 16 सरकारी और आठ निजी बहुतकनीकी संस्थानों में पहले चरण की काउंसलिंग में लीट की 171 सीटें अभ्यर्थियों ने कन्फर्म कर ली हैं। द्वितीय वर्ष डिप्लोमा इंजीनियरिंग (लीट-2023) में प्रथम चरण की काउंसिलिंग प्रक्रिया चार जुलाई तक चली। दूसरे चरण की काउंसलिंग में 581 सीटों के लिए तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने 11 जुलाई तक आवेदन मांगे हैं। दूसरे चरण की सीटों की ऑनलाइन काउंसलिंग 14 जुलाई को होगी। हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड की ओर से सूबे के बहुतकनीकी संस्थानों में लीट-2023 की करीब 978 सीटों को भरने के लिए मई में प्रवेश परीक्षा हुई थी।
विज्ञापन
परीक्षा के बाद जून में इंजीनियरिंग की रिक्त सीटों की काउंसिलिंग के लिए आवेदन मांगे थे। अब पहले चरण की काउंसिलिंग में 171 सीटें भर चुकी हैं। जबकि अभी भी 581 के करीब सीटें रिक्त पड़ी हैं। सीटों को भरने के लिए तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने अब 11 जुलाई तक पुन: ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। दूसरे चरण की काउंसलिंग 14 जुलाई को ऑनलाइन होगी। 19 को दूसरे चरण की काउंसलिंग के बाद रिक्त सीटों को प्रदर्शित किया जाएगा। इसके बाद जो खाली सीटें रह जाएंगी, उनके लिए काउंसलिंग की जाएगी। 978 सीटों में कुछ सीटें स्पोर्ट्स और दिव्यांग कोटे से भी भरी जाएंगी। इनके लिए काउंसलिंग शेड्यूल बाद में तय किया जाएगा।
विज्ञापन
ज्यादा सीटें इन कोर्स में पड़ी हैं खाली
जानकारी के अनुसार ऑटो मोबाइल, इलेक्ट्रानिक एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, इंस्ट्रुमेंटेशन इंजन और मैकेनिकल इंजीनियरिंग कोर्स में सबसे अधिक सीटें खाली पड़ी हैं। इसके अलावा अन्य कोर्स में भरी जाने वाले सीटों की संख्या बहुत कम है।
विज्ञापन
द्वितीय वर्ष डिप्लोमा इंजीनियरिंग (लीट) में पहले चरण की काउंसलिंग प्रक्रिया हो चुकी है। 171 अभ्यर्थियों ने अपनी सीटें कन्फर्म कर ली हैं, जबकि 581 के करीब सीटों के लिए दूसरे चरण की काउंसलिंग प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा। इसके लिए अभ्यर्थी 11 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। -आरके शर्मा, शर्मा, सचिव, तकनीकी शिक्षा बोर्ड धर्मशाला