फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   led bulb price cut by rs 20 in himachal

सस्ता हुआ एलईडी बल्ब, अब इतने में मिलेगा

Wed, 13 Apr 2016 10:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 13 Apr 2016 10:54 AM IST
विज्ञापन
led bulb price cut by rs 20 in himachal
उपभोक्ताओं को अब 105 रुपये के बजाय 85 रुपये चुकाने होंगे।

हिमाचल में ऊर्जा संरक्षण के लिए उपलब्ध करवाए जा रहे एलईडी बल्ब की कीमत 20 रुपये कम हो गई है। एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेज लिमिटेड (ईईएसएल) द्वारा उपलब्ध करवाए जा रहे बल्ब खरीदने के लिए उपभोक्ताओं को अब 105 रुपये के बजाय 85 रुपये चुकाने होंगे। विधानसभा के बजट सत्र के दौरान भाजपा विधायकों ने एलईडी बल्बों की कीमत हिमाचल में अधिक होने को लेकर खूब हंगामा किया था।

विज्ञापन


इसके बाद राज्य बिजली बोर्ड ने केंद्र सरकार को पत्र लिखकर स्थिति स्पष्ट करने की मांग की थी। केंद्र सरकार ने स्थिति स्पष्ट करते हुए उजाला योजना के तहत उपलब्ध करवाए जा रहे एलईडी बल्बों के नए अलॉट की हिमाचल में कीमत कम करने के आदेश दिए हैं। बिजली बोर्ड के प्रबंध निदेशक पीसी नेगी ने बल्ब सस्ते होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन


कहा कि हिमाचल में अब 85 रुपये में एलईडी बल्ब मिलेगा। ईईएसएल ने हिमाचल प्रदेष के विभिन्न क्षेत्रों शिमला, कुल्लू, डलहौजी, मंडी, कांगड़ा, हमीरपुर, ऊना, बिलासपुर, सोलन, नाहन, रोहड़ू और रामपुर में 58 लाख से अधिक एलईडी बल्ब वितरित किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईएमआई पर चुकाने होंगे 90 रुपये- एलईडी बल्ब किस्तों पर लेने वाले उपभोक्ताओं को कुल 90 रुपये चुकाने होंगे। नकद बल्ब लेने को 85 रुपये देने होंगे। किस्त पर एलईडी बल्ब लेने के इच्छुक उपभोक्ताओं को ताजा बिजली बिल की जमा करवाई गई रसीद दिखानी होगी।

पहचान पत्र के तौर पर उपभोक्ताओं को आधार कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस या कोई अन्य वैध पहचान पत्र की फोटो कॉपी देनी होगी। बल्ब की कीमत प्रति माह दिए जाने वाले बिजली बिल में जोड़ी जाएगी।


आप ऐसे ले सकते हैं एलईडी बल्ब- एलईडी बल्ब का आवंटन निजी कंपनी कर रही है। इसके लिए प्रदेश भर में जगह-जगह विशेष काउंटर लगाए गए हैं। इसके अलावा उपभोक्ता बिजली बोर्ड के स्थानीय दफ्तरों से भी बल्ब ले सकते हैं। प्रदेश के घरेलू उपभोक्ता अग्रिम भुगतान देकर एक बिजली बिल पर 10 एलईडी बल्ब खरीद सकते हैं।

अनिवार्य नहीं है बल्ब खरीदना-
उपभोक्ताओं को एलईडी बल्ब खरीदना अनिवार्य नहीं है। यह एक स्वैच्छिक योजना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed