Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Leave home a little early, you may get stuck in traffic jam

Shimla News: घर से थोड़ा जल्दी निकलें, जाम में फंस सकते हैं आप

Wed, 26 Mar 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Mar 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Leave home a little early, you may get stuck in traffic jam
खास
विज्ञापन


भाजपा के प्रदर्शन के चलते शहर में प्रदर्शनकारियों के वाहनों के प्रवेश पर रोक, जाम की फिर भी आशंका

टुटीकंडी बाइफिरकेशन, तवी मोड़, चलौंठी
और नवबहार से आगे नहीं आएंगे प्रदर्शनकारियों के वाहन
बालूगंज-विधानसभा मार्ग पर यातायात के लिए रहेगा बंद
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। भाजपा के 27 मार्च (आज) को होने वाले विधानसभा घेराव में हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं के शिमला पहुंचने की उम्मीद है। इसके चलते शहर में यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो इसको लेकर पुलिस ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।

बालूगंज-विधानसभा मार्ग पर यातायात सुबह आठ बजे से दोनों तरफ से बंद रहेगा। भाजपा का प्रदर्शन सुबह करीब 11 बजे शुरू होगा लेकिन प्रदर्शनकारियों का शिमला आने का सिलसिल इससे पहले शुरू होने के कारण शहर में जाम की स्थिति हो सकती है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक सोलन की ओर से आने वाले प्रदर्शनकारियों के वाहनों और बसों को टुटीकंडी बाइफिरकेशन से आगे जाने की अनुमति नहीं रहेगी। यहां से आने वाले वाहनों को टुटीकंडी पार्किंग में खड़ा किया जाएगा अगर वाहनों की संख्या बढ़ती है तो अतिरिक्त वाहनों को खलीनी बाईपास पर खड़ा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



अपर शिमला के वाहन चलौंठी में रुकेंगे
अपर शिमला, करसोग, सुन्नी की ओर से आने वाले वाहनों को चलौंठी के पास ही रोक दिया जाएगा। इसके अलावा सीधे संजौली से शहर में प्रवेश करने वाले प्रदर्शनकारियों के वाहनों को नवबहार के पास ही रोका जाएगा। यहां पर नवबहार पेट्रोल पंप और फॉरेस्ट रोड पर गाड़ियों को पार्क करने की सुविधा रहेगी। इसके आगे भाजपा कार्यकर्ताओं को पैदल प्रदर्शन स्थल चौड़ा मैदान तक पहुंचना होगा।


कांगड़ा-मंडी के वाहन तवी मोड़ पर रुकेंगे
कांगड़ा, बिलासपुर और मंडी की ओर से आने वाले वाहनों को तवी मोड़ पर रोक दिया जाएगा। यहां वाहनों को सड़क के किनारे उपलब्ध चिह्नित पार्किंग प्वाइंट पर खड़ा किया जा सकता है। इसके बाद प्रदर्शनकारी सरकारी या निजी बसों में सवार होकर आगे जा सकते हैं।




सैलानियों के वाहन टुटीकंडी-खलीनी होकर चलेंगे
भाजपा के विधानसभा घेराव को देखते हुए सोलन की ओर से आने वाले सैलानियों की गाड़ियों को भी सीधे सर्कुलर रोड से शहर में प्रवेश नहीं मिलेगा। पर्यटकों को टुटीकंडी-खलीनी बाईपास होकर टाॅलैंड होते हुए प्रवेश दिया जाएगा।


पुलिस जगह-जगह रहेगी तैनात
शहर में प्रदेशभर से रैली में शामिल होने के लिए वाहनों और बसों के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ता पहुंचेंगे। इस दौरान पुलिस इस बात का विशेष ध्यान रखेगी कि जगह-जगह सड़कों के किनारे वाहनों के खड़ा होने से यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो। इसको देखते हुए इन स्थानों पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहेगा। पुलिस कर्मी तय स्थानों पर ही वाहनों को पार्क करने की अनुमति देंगे और अतिरिक्त वाहनों को वैकल्पिक मार्गों पर ही खड़ा करने की अनुमति दी जाएगी।



260 पुलिस कर्मचारी संभालेंगे ट्रैफिक व्यवस्था
भाजपा के विधानसभा घेराव को देखते हुए पुलिस ने 260 पुलिस जवानों को ट्रैफिक ड्यूटी पर तैनात किया है। सबसे अधिक चिंता स्कूल जाने वाले बच्चों के अभिभावकों को है। उन्हें डर सता रहा है कि सुबह के समय तो बच्चे स्कूल पहुंच जाएंगे लेकिन दोपहर के समय छुट्टी होने पर ट्रैफिक जाम होने से घर पहुंचने में परेशानी झेलनी पड़ सकती है। इसको देखते हुए पुलिस विभाग ने रैली में शामिल होने के लिए आने वाले लोगों के वाहनों को शहर में प्रवेश नहीं देने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article