फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   leaders of the All the party paid tribute to Atal Bihari Vajpayee at the ridge shimla

दल कोई भी हो, अटल ने नहीं किया कभी भेदभाव

Thu, 23 Aug 2018 11:18 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 23 Aug 2018 11:18 AM IST
विज्ञापन
leaders of the All the party paid tribute to Atal Bihari Vajpayee at the ridge shimla

भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि देने के लिए हिमाचल के सभी दलों के दिग्गज नेता बुधवार को एक साथ रिज मैदान पर पहुंचे।  इस दौरान सभी ने उनकी यादें साझा कर बताया कि अटल ने कभी दल, जाति या वर्ग के आधार पर कोई भेदभाव नहीं किया।

विज्ञापन


हमेशा दलगत राजनीति से ऊपर उठकर उन्होंने देश की सेवा की। सर्वदलीय शोक सभा में राज्यपाल आचार्य देवव्रत, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, विपक्ष के नेता मुकेश
विज्ञापन


अग्निहोत्री, पूर्व सीएम शांता कुमार, माकपा नेता राकेश सिंघा समेत आरएसएस के नेताओं ने अटल की हिमाचल से जुड़ी यादों को साझा किया। इनके अलावा लोकसभा सांसदों, हिमाचल के कई मंत्रियों, विधायकों, विभिन्न धर्मों और संगठनों के नेताओं ने भी अटल को श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

दलों की दीवारें छोटी हैं, राष्ट्र सबसे बड़ा

leaders of the All the party paid tribute to Atal Bihari Vajpayee at the ridge shimla

पूर्व पीएम की हिमाचल से जुड़ी यादों को ताजा करते हुए भाजपा नेता शांता कुमार ने कहा कि अटल अकेले ऐसे विपक्षी नेता थे जो कहते थे कि कांग्रेस ने भी देश के लिए काम किया है, लेकिन जो बचा है, वह हमें करना है।

अटल अक्सर कहते थे कि दलों की दीवारें छोटी हैं, राष्ट्र सबसे बड़ा है। शांता ने अटल और पूर्व पीएम नरसिंह राव की दोस्ती से जुड़ी यादें भी ताजा कीं। सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि अटल जी ने हिमाचल दौरे के दौरान

कई बार प्रदेश कार्यसमिति को संबोधित किया था। उन्होंने बताया कि कैसे जनहित में काम करना है। वे विधायकों से मिलते थे तो बताते थे कि कैसे जनता के दिल में जगह बनानी है।

बेहद खास इंसान थे अटल, ऐसे नेता मिलना मुश्किल: वीरभद्र

leaders of the All the party paid tribute to Atal Bihari Vajpayee at the ridge shimla

पूर्व सीएम एवं कांग्रेस नेता वीरभद्र सिंह ने कहा अटल ऐसे नेता थे, जिन्होंने कभी किसी दल के नेता के साथ भेदभाव नहीं किया। उन्होंने कहा, मैंने उनका काम देखा था। वह आदर्श पुरुष थे।

ऐसे नेता मिलना मुश्किल हैं। युवा नेताओं को उनसे सीखना चाहिए। वह लोकसभा की शान थे। एक बार अपने भाषण में उन्होंने इंदिरा गांधी को देवी का स्वरूप बताया था।

पूर्व सीएम ने कहा कि उनका दिल दुखी है कि देश ने महान नेता खो दिया। प्रदेश के लिए उनका योगदान अहम था जिसे हमेशा याद रखा जाएगा। जब भी उनसे मदद मांगने गया, उन्होंने कभी इंकार नहीं किया।

वाजपेयी सार्वभौमिक प्रिय राजनेता : राज्यपाल

leaders of the All the party paid tribute to Atal Bihari Vajpayee at the ridge shimla

राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वाजपेयी एक सार्वभौमिक प्रिय राजनेता व महान व्यक्तित्व थे। वाजपेयी एक दूरदर्शी नेता थे, जिन्होंने नेतृत्व के उच्च मूल्यों को बनाया।

देश के विकास के लिए दिए गए उनके योगदान को वर्षों तक याद किया जाएगा। वाजपेयी धर्म, क्षेत्र और सामुदायिक सीमाओं से ऊपर थे। सभी ने उन्हें प्यार और स्नेह के साथ अपनाया। राज्यपाल ने कहा कि वाजपेयी ने अपनी सादगी से करोड़ों लोगों के हृदय पर राज किया।

वे हमेशा मूल्य आधारित राजनीति पर विश्वास करते थे। वे हमेशा अपनी सादगी, मानवता व प्यार के लिए याद किए जाएंगे। हमें उनके दिखाए गए सिद्धांतों पर चलना चाहिए। यही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।   

रोहतांग सुरंग निर्माण वाजपेयी का विचार : जयराम

leaders of the All the party paid tribute to Atal Bihari Vajpayee at the ridge shimla

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि वाजपेयी एक दूरदर्शी राजनेता थे, जो पार्टी राजनीति से ऊपर थे। उनका निधन देश और विशेषकर हिमाचल प्रदेश के लिए भारी क्षति है। वाजपेयी के हृदय में प्रदेश के लोगों के लिए विशेष स्थान था।

प्रदेश के लोग उनके प्यार व उदारता को हमेशा याद रखेंगे। वाजपेयी हिमाचल को अपना दूसरा घर मानते थे। कुल्लू जिले के प्रीणी में उनका अपना घर है। यहां उन्हाेंने अनेक अविस्मरणीय कविताएं लिखीं। वाजपेयी एक प्रखर वक्ता थे।
 

वाजपेयी ने राजनीतिक जीवन में सिर्फ दोस्त कमाए : नड्डा

leaders of the All the party paid tribute to Atal Bihari Vajpayee at the ridge shimla

लाहौल घाटी को शेष विश्व से जोड़ने के लिए रोहतांग सुरंग निर्माण का विचार वाजपेयी ने 1998 में दिया और 3 जून 2000 को इस परियोजना की घोषणा की। इस परियोजना का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है और यह परियोजना वाजपेयी का प्रदेश के लोगों के लिए सबसे बड़ा उपहार है। 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि वाजपेयी एकमात्र ऐसे नेता हैं जिन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में केवल दोस्त कमाए। वाजपेयी ने अंतरराष्ट्रीय दबाव के बावजूद भारत को परमाणु शक्ति बनाया। वाजपेयी को सबसे बड़ी श्रद्धांजलि यह होगी कि हम उनके द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलें।

आलोचना को सहजता से स्वीकारते थे : धूमल

leaders of the All the party paid tribute to Atal Bihari Vajpayee at the ridge shimla

पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि वाजपेयी एक उत्कृष्ट राजनेता थे, जिन्होंने लोकतंत्र को बहुत सम्मान दिया। वाजपेयी आलोचना को भी सहजता से स्वीकारते थे। वाजपेयी ने प्रधानमंत्री रहते हमेशा ही प्रदेश की विकासात्मक जरूरतों का ध्यान रखा।

वाजपेयी प्रदेश के विकास में व्यक्तिगत रुचि लेते थे। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार और वीरभद्र सिंह, विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, कांग्रेस विधायक दल के नेता मुकेश अग्निहोत्री, मार्क्सवादी

कम्यूनिस्ट पार्टी के नेता एवं ठियोग के विधायक राकेश सिंघा, विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज, सांसद अनुराग ठाकुर, वीरेंद्र कश्यप व रामस्वरूप शर्मा, महापौर कुसुम सदरेट सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed