{"_id":"688376b94b9584b32c0b4e32","slug":"leader-of-opposition-jairam-thakur-met-the-union-finance-minister-and-sought-disaster-relief-2025-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla: नेता विपक्ष जयराम ठाकुर केंद्रीय वित्त मंत्री से मिले, मांगी आपदा राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla: नेता विपक्ष जयराम ठाकुर केंद्रीय वित्त मंत्री से मिले, मांगी आपदा राहत
Fri, 25 Jul 2025 05:51 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 25 Jul 2025 05:51 PM IST
सार
जयराम ने केंद्रीय मंत्री को आपदा के दौरान हिमाचल प्रदेश में नष्ट हुई निजी एवं सरकारी संपत्तियों के नुकसान का ब्योरा भी सौंपा।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नेता विपक्ष जयराम ठाकुर ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात कर हिमाचल प्रदेश को आपदा से हुए नुकसान से अवगत कराया। उन्होंने आपदाग्रस्त क्षेत्रों में पुनर्निर्माण एवं पुनर्वास के लिए के लिए अधिक से अधिक वित्तीय सहयोग का आग्रह किया। जयराम ने केंद्रीय मंत्री को आपदा के दौरान हिमाचल प्रदेश में नष्ट हुई निजी एवं सरकारी संपत्तियों के नुकसान का ब्योरा भी सौंपा।
विज्ञापन
जयराम ने बताया कि आपदा की वजह से जिला मंडी का सराज, नाचन, करसोग और धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र तथा चंबा के कई क्षेत्र बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। इसमें 1200 करोड़ रुपये से अधिक की धन हानि और लगभग 50 से ज्यादा जनहानि हुई है। 700 से ज्यादा घर आपदा की वजह से पूर्णतया नष्ट हो गए हैं। 1000 से ज्यादा घर आंशिक रूप से नष्ट हुए हैं, लेकिन वह रहने लायक नहीं हैं। साथ ही लोगों की खेती-बागवानी की जमीन, फसलें आदि नष्ट हुई हैं। इससे उनकी आजीविका का सहारा भी छिन गया है। इसलिए आपदा प्रभावित लोगों के सहयोग की आवश्यकता है।
विज्ञापन