फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Leader of Opposition Jairam Thakur came to persuade Maheshwar Singh on the pretext of dinner, talked about giv

HP Politics: नाराज महेश्वर सिंह बोले- विस चुनाव के समय किए वादे का क्या हुआ

Wed, 27 Mar 2024 06:54 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Wed, 27 Mar 2024 06:54 PM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मंगलवार रात को पूर्व सांसद महेश्वर सिंह को मनाने के लिए उनके घर रघुनाथपुर पहुंचे।

विज्ञापन
Leader of Opposition Jairam Thakur came to persuade Maheshwar Singh on the pretext of dinner, talked about giv
पूर्व सांसद महेश्वर सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंडी लोकसभा सीट से कंगना रणौत को टिकट देने के बाद भाजपा हाईकमान रुठों को मनाने में जुट गई है। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मंगलवार रात को पूर्व सांसद महेश्वर सिंह को मनाने के लिए उनके घर रघुनाथपुर पहुंचे। डिनर के बहाने पहुंचे जयराम ठाकुर ने करीब दो घंटे तक महेश्वर सिंह से चर्चा की लेकिन महेश्वर सिंह ने कुछ कहने के बजाय अपने मन की बात को लिखकर भाजपा हाईकमान को भेजा है। सूत्रों के अनुसार जयराम ठाकुर ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की ओर से भेजे संदेश को उनके समक्ष रखा। इस पर महेश्वर सिंह ने कहा कि विधानसभा चुनाव के समक्ष साथ किए गए वादे का क्या हुआ। उनसे सार्वजनिक रूप से वादा किया था। वरिष्ठ कह कर कुछ नहीं होगा। अगर कहना है तो सीधे कहो कि उम्र हो गई है।

विज्ञापन


अब सभी को महेश्वर सिंह की ओर से हाईकमान को लिखित में दिए पत्र के जवाब का इंतजार होगा। टिकट न मिलने से दुखी पूर्व सांसद महेश्वर सिंह ने कहा कि भाजपा ने जिसे मंडी लोकसभा से टिकट दिया, उनके प्रति लोगों में विरोध है और उनकी प्राथमिक सदस्यता भी नहीं है। पार्टी के लिए भी कोई योगदान नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले पार्टी ने कहा था कि परिवार में एक को ही टिकट मिलेगा। विधानसभा में उनके साथ ऐसा हुआ है। अब तो एक ही परिवार में तीन-तीन लोगों को टिकट दिए गए हैं। अपने फेसबुक पेज में महेश्वर सिंह ने लिखा कि मेरे राजनीतिक जीवन की आधारशिला हैं और मैंने हमेशा से ही स्पष्टवादिता और पारदर्शिता को अपने राजनीतिक जीवन का मूलमंत्र माना है। मेरे लिए अपने सिद्धांतों और मूल्यों से कभी भी समझौता करना स्वीकार्य नहीं है।

विज्ञापन

कंगना और रवि ठाकुर के लिए काम करें कार्यकर्ता : जयराम
 लाहौल-स्पीति जिले में चल रहे राजनीतिक हालत को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बुधवार को कुल्लू में लाहौल भाजपा के साथ बैठक की और ताजा घटनाक्रम की जानकारी ली। हालांकि, पूर्व मंत्री डाॅ. रामलाल मारकंडा सहित भाजपा के कई नेताओं ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। इस बीच जयराम ठाकुर और मंडी संसदीय क्षेत्र के प्रभारी पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य जवाहर शर्मा सहित कई पूर्व जिला और मंडल के अध्यक्षों को बुलाया था। जयराम ने जवाहर शर्मा सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं को लाहौल जाने, भाजपा प्रत्याशी कंगना रणौत और उपचुनाव के उम्मीदवार रवि ठाकुर के पक्ष में चुनाव प्रचार करने के लिए कहा। जवाहर शर्मा ने कहा कि हम किसी व्यक्ति विशेष के साथ बल्कि भाजपा संगठन के साथ खड़े हैं। ऐसे में वह रवि ठाकुर का स्वागत करते हैं और उनके लिए पूरा काम करेंगे। लाहौल-स्पीति में भाजपा पार्टी संगठित है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed