{"_id":"60ec1eff17748908e70c5cc52b442be5","slug":"lavi-fair-at-rampur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लवी मेलाः राज्यपाल उर्मिला सिंह करेंगी शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लवी मेलाः राज्यपाल उर्मिला सिंह करेंगी शुभारंभ
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर बुशहर
Updated Mon, 10 Nov 2014 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय लवी मेले का मंगलवार को आगाज होगा। चार दिवसीय व्यापारिक एवं सांस्कृतिक मेले का शुभारंभ प्रदेश की राज्यपाल उर्मिला सिंह करेंगी। मेले के आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
मेले में बेहतर कानून व्यवस्था बनाए रखने के भी पुख्ता प्रबंध कर दिए गए हैं। मंगलवार को कॉलेज मैदान में सुबह करीब 11 बजे प्रदेश की राज्यपाल उर्मिला सिंह मेले का शुभारंभ करेंगी।
विज्ञापन
मेला कमेटी के सचिव एवं एसडीएम दलीप नेगी ने बताया कि मेले के सफल आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 14 नवंबर को मेले के समापन समारोह में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह बतौर मुख्यातिथि शरीक होंगे।
विज्ञापन
मेले में होंगे रंगारंग कार्यक्रम
उन्होंने बताया कि मेला कमेटी ने बेहतर आयोजन के साथ-साथ लोगों के मनोरंजन को भी एक से बढ़कर एक कार्यक्रम तय किए गए हैं। रात्रि संध्याओं में स्थानीय स्कूली बच्चे रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।
इधर, एसडीपीओ सोमदत्त ने बताया कि मेले में बेहतर कानून व्यवस्था, ट्रैफिक सुचारू रखने को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुराने बस स्टैंड से लेकर लवी मेला मैदान तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवान तैनात रहेंगे।
दुकानों से सजा कॉलेज मैदान
मंगलवार से शुरू हो रहे अंतरराष्ट्रीय लवी मेले के लिए कॉलेज मैदान में दुकानें सज गई हैं। हिमाचल ही नहीं, बल्कि बाहरी राज्यों से व्यापारी यहां कारोबार करने पहुंचे हैं। दूसरी ओर ड्राई फ्रूट्स को विख्यात किन्नौरी मार्केट भी मैदान में सज चुकी है।