मिल्खा सिंह के साथी जो आज भी हैं ट्रैक के 'मास्टर'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मास्टर एथलेटिक्स में नेशनल लेवल पर तीन बार गोल्ड मेडलिस्ट रहे दद्दू सिंथेटिक ट्रैक धर्मशाला में दमखम दिखाएंगे। मास्टर एथलेटिक्स बीकानेर एसोसिएशन के महासचिव 80 वर्षीय मोहन सिंह दद्दू के नाम से जाने जाते हैं।
वर्ष 1984 से मास्टर एथलेटिक्स में भाग ले रहे हैं। मोहन सिंह के पास अब तक नेशनल लेवल पर तीन गोल्ड, सिल्वर 11 और 15 कांस्य पदक हैं। राज्य स्तर पर करीब 50 गोल्ड मेडल जीते हैं।
मध्यप्रदेश के रतलाम में 20 फरवरी, 1935 को जन्में मोहन सिंह नौ वर्ष की आयु में अपने ननिहाल राजस्थान चले गए।
मिलखा सिंह के नेतृत्व में खेली कई प्रतियोगिताएं
रेलवे बोर्ड में नौकरी कर चुके मोहन मिलखा सिंह के नेतृत्व में भी विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग ले चुके हैं। वहां उन्होंने दौड़ लगाना शुरू किया। इंटर की पढ़ाई करते कई प्रतियोगिताओं में भाग लिया। बताते हैं कि पहले और अब के खेल में कई परिवर्तन आए हैं। पहले जहां पहले, दूसरे और तीसरे नंबर पर आने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाता था।
इसमें ज्यादा कोई भी नियम नहीं रहते थे, लेकिन अब खेलों में नियम बढ़ गए हैं। इसकी जानकारी होना खिलाड़ियों को आवश्यक है।
देश के युवाओं से कहते हैं कि भले ही चैंपियन बनने को मत खेलो, लेकिन अपने स्वास्थ्य को ठीक रखने के लिए मैदान में उतरना जरूरी है।
धर्मशाला के सिंथेटिक ट्रैक में राष्ट्रीय मास्टर एथलीट प्रतियोगिता के दौरान वह लांग जंप, जेवलिन थ्रो, स्ट्रीपल चेयर और 200 मीटर दौड़ प्रतिस्पर्धा में भाग लेंगे।