फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   lathicharge between congress and bjp workers at shimla.

वीडियो: हिमाचल में भाजपा और कांग्रेस के बीच खूनी संघर्ष

Sat, 31 Jan 2015 09:36 AM IST
Updated Sat, 31 Jan 2015 09:36 AM IST
विज्ञापन
lathicharge between congress and bjp workers at shimla.

भूमि अधिग्रहण अध्यादेश के खिलाफ भाजपा के प्रदेश कार्यालय के बाहर यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन खूनी झड़प में बदल गया। भाजपा और युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में बहसबाजी के बाद पत्थरबाजी शुरू हो गई। हाथों में लिए झंडों के डंडे एक-दूसरे पर बरसाने शुरू कर दिए गए। दोनों पक्षों में हुए इस झड़प से 20 से अधिक कार्यकर्ता चोटिल हुए हैं।

विज्ञापन


इनमें 4 की हालत गंभीर है। खूनी झड़प में गंभीर रूप से घायल हुए भाजपा पदाधिकारी राजेश शारदा को पीजीआई रेफर कर दिया गया है। भाजपा के दो और युकां के एक कार्यकर्ता को आईजीएमसी शिमला में भर्ती कराया गया है। पत्थरबाजी में पुलिस ने दो जवान भी घायल हुए। मामले को गरमाता देख पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।
विज्ञापन

ऐसे गरमाया माहौल

lathicharge between congress and bjp workers at shimla.

उधर, पथराव से भाजपा दफ्तर को भी काफी नुकसान पहुंचा है। पुलिस ने क्रॉस एफआईआर के अतिरिक्त अपनी ओर से भी मामला दर्ज किया है। मुख्यमंत्री के बेटे और प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह की अगुवाई में दोपहर 12.00 बजे बालूगंज से युकां के सैकड़ों कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय की ओर रवाना हुए।

युकां भूमि अधिग्रहण अध्यादेश के खिलाफ भाजपा कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करने जा रही थी। इस की भनक लगते ही भाजपा कार्यकर्ता भी कार्यालय के गेट पर पार्टी के झंडे लेकर खड़े हो गए। आमने-सामने होते ही युकां और भाजपा कार्यकर्ता एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।

पुलिस नहीं रोक पाई युकां को

lathicharge between congress and bjp workers at shimla.

युकां सदस्य आगे बढ़ने लगे तो पुलिस उन्हें रोक नहीं पाई। देखते ही देखते दोनों संगठनों के कार्यकर्ता झंडों के डंडों से एक-दूसरे पर वार करने लगे। इस दौरान पहाड़ी पर खड़े कुछ लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। दस मिनट तक पथराव होता रहा। माहौल बिगड़ता देख पुलिस ने भी लाठियां बरसाईं।

भाजपा नेता राजेश शारदा, भाजयुमो अध्यक्ष सुनील ठाकुर, भाजयुमोप्रदेश प्रवक्ता करन नंदा और एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष यदुपति ठाकुर को इस दौरान चोटें आईं। उन्हें उपचार के लिए आईजीएमसी लाया गया है। आईजीएमसी के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डा. रमेश ने कहा कि एक घायल को पीजीआई रेफर किया गया है, अन्य का उपचार चल रहा है।

विज्ञापन

एक घंटे तक चली भिड़ंत

lathicharge between congress and bjp workers at shimla.

वीरवार दोपहर 12.30 दोनों गुटों में भिड़ंत शुरू हो गई। करीब 1.30 बजे तक दोनों पक्ष आपस में भिड़ते रहे। इसमें पुलिस की एक न चली। मौके पर खड़ी कुछ गाडि़यों के शीशे भी टूटे। भाजपा और युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता एक-दूसरे पर हमला करने के आरोप लगा रहे हैं। प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन के लिए पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल को सुबह ही फोन कर सूचित कर दिया था।

बावजूद इसके भाजपा कार्यकर्ताओं ने युकां कार्यकर्ताओं पर पत्थरों और डंडों से हमला कर दिया।भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता गणेश दत्त ने कहा कि युवा कांग्रेस ने पार्टी के दफ्तर और कार्यकर्ताओं पर हमला किया है। पुलिस ने युकां कार्य कर्ताओं से एक कदम आगे बढ़कर भाजपा कार्यकर्ताओं को पीटा है।

क्लिक कर देखें वीडियो

lathicharge between congress and bjp workers at shimla.
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed