{"_id":"63e25183b2217349f006261b","slug":"last-date-of-application-extended-till-february-15-for-admission-in-phd-2023-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"HPU Shimla: पीएचडी में प्रवेश के लिए 15 फरवरी तक बढ़ाई आवेदन की अंतिम तिथि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HPU Shimla: पीएचडी में प्रवेश के लिए 15 फरवरी तक बढ़ाई आवेदन की अंतिम तिथि
Tue, 07 Feb 2023 07:00 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 07 Feb 2023 07:00 PM IST
सार
प्रदेश विश्वविद्यालय ने सत्र 2022-23 के लिए पीएचडी में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि को 15 फरवरी तक बढ़ा दिया है। ऑनलाइन आवेदन के लिए पूर्व में 7 फरवरी अंतिम तिथि तय की गई थी।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने सत्र 2022-23 के लिए पीएचडी में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि को 15 फरवरी तक बढ़ा दिया है। ऑनलाइन आवेदन के लिए पूर्व में 7 फरवरी अंतिम तिथि तय की गई थी। विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता अध्ययन प्रो. कुलभूषण चंदेल ने मंगलवार को आवेदन की तिथि बढ़ाने को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है।
विज्ञापन
इसके अनुसार अब विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों में भरी जाने वाली कुल 173 सीटों के लिए होने वाली प्रवश परीक्षा के लिए 15 फरवरी तक विवि के एडमिशन पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। पीएचडी में प्रवेश के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा की तिथि डीएस कार्यालय अलग से तय कर घोषित करेगा। इसके लिए प्रो. चंदेल ने अभ्यर्थियों से विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर नजर रखने के लिए कहा है।
विज्ञापन