फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Laptops and school bag tender will be released in a week in himachal

एक हफ्ते में जारी होंगे लैपटॉप और स्कूल बैग के टेंडर

Sun, 24 Feb 2019 01:36 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: ashok chauhan Updated Sun, 24 Feb 2019 01:36 PM IST
विज्ञापन
Laptops and school bag tender will be released in a week in himachal

स्कूल शिक्षा बोर्ड की साल 2018 की मेरिट सूची में शामिल 8800 मेधावी विद्यार्थियों सहित कॉलेजों के 900 मेधावियों को लैपटॉप देने के लिए खरीद प्रक्रिया शुरू हो गई है। लैपटॉप देने के लिए साल भर नहीं जागी सरकार ने अब चुनाव आचार संहिता के डर से इस काम में तेजी ला दी है।

विज्ञापन


शनिवार को प्रधान सचिव शिक्षा की अध्यक्षता में इस बाबत बैठक हुई। बैठक में इलेक्ट्रॉनिक कारपोरेशन के अधिकारियों को एक हफ्ते के भीतर लैपटॉप खरीदने के लिए टेंडर करने को कहा गया।
विज्ञापन


उधर, 2.61 लाख विद्यार्थियों को निशुल्क दिए जाने वाले स्कूल बैग के लिए खाद्य आपूर्ति निगम को टेंडर करने के आदेश दिए हैं। साल 2012 में तत्कालीन धूमल सरकार के समय मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप देने की योजना शुरू हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सत्ता परिवर्तन होने पर कांग्रेस सरकार ने इस योजना का दायरा बढ़ाते हुए योजना को सफलता पूवर्क जारी रखा। दिसंबर 2017 में फिर सत्ता बदलते ही योजना के भविष्य पर संशय खड़ा हो गया। जयराम सरकार साल 2018 में स्कूलों के मेधावियों को लैपटॉप देने का फैसला तक नहीं ले सकी।

हालांकि, सरकार ने अपने चुनावी दृष्टिपत्र में कॉलेज के विद्यार्थियों को लैपटॉप देने की घोषणा की। लेकिन साल 2018 में लैपटॉप इन्हें भी नहीं दिए गए। अब साल 2019 में सरकार ने देर से फैसला लेते हुए साल 2018 के मेधावियों को लैपटॉप देने को हामी भर दी है। स्कूलों के दस हजार मेधावियों की संख्या को घटाकर 8800 कर दिया गया है।

स्कूलों में बायोमीट्रिक मशीनें लगाने का काम शुरू

Laptops and school bag tender will be released in a week in himachal

इसमें दसवीं-जमा दो कक्षा के 4400-4400 मेधावी शामिल किए गए हैं। उधर, पहली, तीसरी, छठी और नवीं कक्षा के 2.61 लाख विद्यार्थियों को स्कूल बैग देने की घोषणा भी बीते साल के बजट में हुई थी लेकिन साल 2018 में इसको लेकर भी कोई निर्णय नहीं हो सका। अब चुनाव आचार संहिता से पहले सरकार ने इन दोनों योजनाओं को अमलीजामा पहनाने की तैयारी में जुट गई है।

उधर, स्कूल वर्दी देने के लिए 25 फरवरी को टेंडर खुलेंगे। मई-जून महीने तक विद्यार्थियों को वर्दी देने का लक्ष्य रखा गया है। सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की हाजिरी सुनिश्चित करने के लिए दस हजार बायोमीट्रिक मशीनें लगाने का काम भी शुरू हो चुका है। कुछ स्कूलों में इंटरनेट कनेक्टिविटी की समस्या के चलते मशीनें नहीं लग पा रही हैं। इसके लिए प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय बीएसएनएल से संपर्क कर रहा है। इलेक्ट्रॉनिक कारपोरेशन ने मशीनों की खरीद कर ली है।
शिवरात्रि के लिए पेज तीन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed