साल 2018-19 के मेधावियों के लिए लैपटॉप खरीद की प्रक्रिया शुरू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उच्च शिक्षा निदेशालय ने साल 2018-19 के मेधावियों के लिए भी लैपटॉप खरीद की प्रक्रिया शुरू कर दी है। निदेशालय ने सरकार को पत्र लिखकर पूछा है कि किस प्रक्रिया के तहत लैपटॉप की खरीद करनी है।
साल 2017-18 की टेंडर प्रक्रिया पर सवाल उठने के बाद निदेशालय ने सरकार से स्पष्टीकरण मांगा है। राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड की साल 2018-19 में हुई परीक्षाओं में दसवीं और जमा दो कक्षा के 8800 और कॉलेजों के 900 मेधावियों को लैपटॉप दिए जाने हैं।
साल 2018 में मेधावी विद्यार्थियों को सरकार लैपटॉप नहीं दे सकी थी। अब 2017 की खरीद प्रक्रिया पूरी करने के साथ ही निदेशालय ने साल 2018 के मेधावियों के लिए भी लैपटॉप लेने का काम शुरू कर दिया है।
2017-18 के मेधावियों को नवंबर में मिलेंगे लैपटॉप
सितंबर में मंत्रिमंडल ने प्रदेश में वर्ष 2017-18 तथा 2018-19 के लिए छात्र डिजिटल योजना के तहत 10वीं, 12वीं और कॉलेजों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए लैपटॉप खरीदने व वितरित करने को अपनी स्वीकृति दर है।
स्कूल शिक्षा बोर्ड की साल 2017-18 की मेरिट लिस्ट में शामिल 9700 मेधावियों को नवंबर महीने में लैपटॉप मिलेंगे। इलेक्ट्रानिक कारपोरेशन ने अक्तूबर माह के पहले सप्ताह में सप्लाई आर्डर जारी कर दिया है।
सप्लाई आर्डर देने के 45 दिनों के भीतर प्रदेश में लैपटॉप का आवंटन शुरू होगा। लैपटॉप खरीद के लिए पहली बार दो कंपनियों का चयन किया गया है। एल वन कंपनी को 60 फीसदी और एल टू कंपनी को 40 फीसदी सप्लाई आर्डर दिया गया है।