{"_id":"5f15d5518ebc3e63b37673f8","slug":"landsliding-shimla-city-news-sml3390205176","type":"story","status":"publish","title_hn":"टुटू में बंगाला कालोनी धंसी, प्रशासन ने खाली कराए ढारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टुटू में बंगाला कालोनी धंसी, प्रशासन ने खाली कराए ढारे
विज्ञापन
बारिश से कालोनी पर मंडराया संकट, प्रशासन ने बांटे तिरपाल, लोग बोले, निगम की लापरवाही से धंस रही कालोनी
शिमला। शहर के उपनगर टुटू में बारिश के कारण अब बंगाला कालोनी पर धंसने का खतरा मंडरा गया है। भूस्खलन होने से कालोनी के आधा दर्जन ढारे धंसने लगे हैं। प्रशासन ने चार परिवारों को शिफ्ट भी करवा दिया है।
स्थानीय लोगों के अनुसार शनिवार सुबह भी यहां भूस्खलन हुआ था। इसके बाद स्थानीय पार्षद विवेक शर्मा को इसका सूचना दी गई। दिन के समय प्रशासन ने लोगों को तिरपाल उपलब्ध करवाए। साथ ही चार परिवारों को यहां से शिफ्ट करवा दिया। लोगों ने भूस्खलन वाली जगह पर यह तिरपाल तो लगा दिए लेकिन रात के समय जमीन फिर धंस गई। इसके चलते करीब आधा दर्जन ढारे ढहने की कगार पर पहुंच गए। स्थानीय कांग्रेस नेता अनिल गोयल ने प्रशासन से तुरंत मदद की गुहार लगाई है। कहा कि इस बारे में प्रशासन से भी लोग मिलेंगे, जो एरिया धंस रहा है, उसे बचाने के लिए नगर निगम बचाव कार्य शुरू करे। बंगाला कालोनी भी उसी चार मंजिला भवन से सटी है जो बीते हफ्ते धंस गया था।
पार्षद बोले, कई साल से धंस रही कालोनी
स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर निगम ने पार्किंग के लिए गलत खुदाई की जिसके चलते उनकी कालोनी पर खतरा मंडरा रहा है। हालांकि, पार्षद विवेक शर्मा ने कहा कि बीते साल ही कालोनी में दरारें आ चुकी थीं। इस बारे में प्रशासन से मदद भी मांगी गई थी। मकानों का ड्रेनेज सही न होने से बारिश का पानी इन दरारों में रिस रहा है जिससे यहां भूस्खलन हो रहा है।