{"_id":"60ca14c78ebc3e3359031f3f","slug":"landslide-occurred-on-nh-505-nearby-garmphu-lahul-spiti-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: ग्रांफू-काजा-समदो मार्ग पर भूस्खलन, नौ वाहनों में 35 लोग फंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: ग्रांफू-काजा-समदो मार्ग पर भूस्खलन, नौ वाहनों में 35 लोग फंसे
Wed, 16 Jun 2021 08:51 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, केलांग (लाहुल-स्पीति)
अमर उजाला नेटवर्क, केलांग (लाहुल-स्पीति)
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 16 Jun 2021 08:51 PM IST
सार
पुलिस चेक पोस्ट कोकसर की ओर से प्रदान की गई जानकारी के अनुसार शाम करीब छह बजे भूस्खलन से एनएच-505 पर ग्रांफू से करीब नौ किलोमीटर आगे भूस्खलन हुआ। इसके चलते छह वाहन और तीन बाइक समेत 35 यात्री यहां फंसे हुए हैं।
विज्ञापन
भूस्खलन(सांकेतिक)
- फोटो : landside
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिले लाहौल-स्पीति में ग्रांफू-काजा-समदो मार्ग पर बुधवार देर शाम भूस्खलन से नौ वाहनों में 35 लोग फंस गए हैं। इनमें तीन बाइक समेत कुल नौ वाहन फंस गए हैं। वाहनों में पांच छोटे बच्चों समेत 35 लोग मार्ग बंद होने से ग्रांफू के समीप फंसे हुए हैं। बीआरओ ने सूचना मिलते ही मार्ग बहाल करने के लिए मशीनरी को मौके पर भेजा।
विज्ञापन
हालांकि, अभी तक मार्ग को बहाल नहीं किया जा सका है। जानकारी के अनुसार भूस्खलन शाम करीब छह बजे हुआ। भूस्खलन में किसी प्रकार के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। पुलिस अधीक्षक मानव वर्मा ने कहा कि भूस्खलन से किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है। सड़क को बहाल किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि मौसम के रुख को देखकर ही यात्रा करें और नदी-नालों से दूर रहें।
विज्ञापन