{"_id":"610c251c8ebc3ec3cd55834e","slug":"landslide-in-shimla-chalonthi-shimla-news-sml37939989","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलौंठी के पास भूस्खलन, यातायात प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चलौंठी के पास भूस्खलन, यातायात प्रभावित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौने घंटे प्रभावित रही वाहनों की आवाजाही
मौके पर पहुंचे डीसी और एसपी, मलबा हटवाया
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। ढली-संजौली बाईपास पर वीरवार शाम करीब पांच बजे भूस्खलन हो गया। फौजी ढाबा के पास पहाड़ी से मलबा और पत्थर गिरने से सड़क वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गई। इस दौरान संजौली कालेज के नीचे बाईपास जंक्शन से चलौंठी तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
भूस्खलन की सूचना मिलते ही ढली थाना प्रभारी देसराज गुलेरिया अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और सड़क बहाल करने के लिए लोनिवि को सूचित किया। डीसी शिमला आदित्य नेगी और पुलिस अधीक्षक मोहित चावला पर कुछ देर बाद मौके पर पहुंचे। सड़क बहाल करने के लिए तीन जेसीबी मशीनें लगाई गई। करीब पौने घंटे बाद सड़क को वाहनों की आवाजाही के लिए वन वे बहाल कर दिया गया। एक घंटे बाद सड़क दोनों ओर वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दी गई। जाम के कारण शिमला से मशोबरा और ऊपरी शिमला की ओर रवाना हो रही बसों में बैठे यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। डीसी आदित्य नेगी ने बताया कि भूस्खलन के कारण जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है।