फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Landslide during construction of riot in AIIMS, one worker killed, two injured

बिलासपुर: एम्स में डंगा निर्माण के दौरान भूस्खलन, एक मजदूर की मौत, दो घायल

Mon, 17 Jan 2022 08:58 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Mon, 17 Jan 2022 08:58 PM IST
सार

डीएसपी बिलासपुर राजकुमार ने कहा कि हादसे में झारखंड निवासी मजदूर अरविंद की मौत हो गई है। दूसरा मजदूर झारखंड निवासी अमरदयाल गंभीर घायल है। वह जिला अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने अभी केस दर्ज नहीं किया है। 

विज्ञापन
Landslide during construction of riot in AIIMS, one worker killed, two injured
भूस्खलन से मजदूर की मौत। - फोटो : संवाद

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के कोठीपुरा में निर्माणाधीन एम्स के पावर सब स्टेशन की साइट पर डंगे का निर्माण कार्य करते समय तीन मजदूर भूस्खलन की चपेट में आ गए। इनमें एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर है। एक अन्य श्रमिक को हल्की चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही डीएसपी राजकुमार मौके पर पहुंचे। खबर लिखे जाने तक पुलिस ने इस संदर्भ में केस दर्ज नहीं किया है। 

विज्ञापन


एम्स के पावर सब स्टेशन का निर्माण कार्य जवाहर नवोदय के समीप चल रहा है। सोमवार को मजदूर सब स्टेशन के डंगे का कार्य कर रहे थे। कुछ मजदूर पहाड़ी पर थे तो कुछ इधर-उधर और दो मजदूर डंगे के नीचे थे। इस दौरान पहाड़ी से मलबा आने से दो मजदूर दब गए। एक मजदूर पूरी तरह मलबे में दब गया और एक के शरीर का आधा हिस्सा मलबे की चपेट में आया। एक अन्य मजदूर पहाड़ी से मलबे के साथ नीचे आ गया, उसे मामूली खरोंचें आई हैं। डीएसपी बिलासपुर राजकुमार ने कहा कि हादसे में झारखंड निवासी मजदूर अरविंद की मौत हो गई है। दूसरा मजदूर झारखंड निवासी अमरदयाल गंभीर घायल है। वह जिला अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने अभी केस दर्ज नहीं किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed