फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Landslide alert system will be installed in hills state of india

पहाड़ी राज्यों में बताई जाएगी लैंड स्लाइड अलर्ट सिस्टम की उपयोगिता

Tue, 31 Jul 2018 09:32 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी Updated Tue, 31 Jul 2018 09:32 AM IST
विज्ञापन
Landslide alert system will be installed in hills state of india

आईआईटी मंडी में ईजाद लैंड स्लाइड अलर्ट सिस्टम को देश भर के पर्वतीय इलाकों में स्थापित  कराने का प्रस्ताव तैयार किया है। आईआईटी मंडी में प्रशिक्षुओं के स्टार्टअप की ओर से तैयार किए गए सिस्टम का परीक्षण सफल रहा है।

विज्ञापन


इसे पेटेंट कराने के लिए आवेदन भी किया गया है। अगले चरण में स्टार्टअप की ओर से देश के पहाड़ी राज्यों में सरकारों से संपर्क किया जाएगा। बाकायदा, प्रेजेंटेशन देकर भूस्खलन के लिहाज से संवेदनशील
विज्ञापन


इलाकों में इस उपयोगी अलर्ट सिस्टम की उपयोगिता समझाई जाएगी। सब कुछ ठीक रहा तो मंडी आईआईटी में ईजाद लैंड स्लाइड अलर्ट सिस्टम पूरे देश में भूस्खलन से बचने की कारगर व्यवस्था दे सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे इलाकों में लगेंगे अलर्ट सिस्टम सेंसर

Landslide alert system will be installed in hills state of india

इस अलर्ट सिस्टम में भूस्खलन वाले इलाकों में सेंसर लगाए जाते हैं। ये सेंसर पहाड़ी के दरकने या हिलने की तरंगों को समय रहते भांपकर आसपास के क्षेत्र के लोगों को एसएमएस भेजते हैं।

इंटरनेट के माध्यम से जिला प्रशासन को अलर्ट भेजने के बाद खतरे के सायरन बजते हैं। संयंत्र को ईजाद करने वाले प्रशिक्षु इंजीनियरों के मार्गदर्शक आईआईटी मंडी के कंप्यूटर एवं इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के प्रो. वरुण दत्त ने कहा इस

तकनीक के सफल परीक्षण के बाद इसके पेटेंट के लिए आवेदन कर दिया गया है। अगले चरण में संस्थान का स्टार्टअप अन्य पहाड़ी राज्यों में सरकारों से संपर्क करेगा। इसके लिए मुकम्मल योजना तैयार कर ली गई है। 

भारत में हर साल 200 लोग गंवाते हैं जान    

Landslide alert system will be installed in hills state of india

गौर हो कि अगस्त 2017 में मंडी के कोटरोपी में भूस्खलन से 48 लोगों की जान चली गई थी। आईआईटी के प्रशिक्षुओं ने इसी घटना से प्रेरणा लेकर इस सिस्टम को तैयार किया। मंडी जिले में यह संयंत्र मंडी-पठानकोट एनएच और मनाली-चंडीगढ़ एनएच पर 10 जगहों पर लगाए गए हैं।

एक सर्वे के अनुसार भारत में हर साल लगभग 200 लोग भूस्खलन में जान गंवा देते हैं। इससे बुनियादी सुविधाओं के नुकसान की भरपाई पर सालाना औसतन 550 करोड़ रुपये खर्च किए जाते हैं।

मिट्टी की मूवमेंट को भांपकर देता है चेतावनी   

Landslide alert system will be installed in hills state of india

स्वदेशी तकनीक से बने चेतावनी तंत्र की कीमत केवल 20 हजार रुपये है। इसे लैंडस्लाइड प्रोन एरिया में स्थापित किया जाता है। यह सिस्टम इलाके की मिट्टी की मूवमेंट की अलग-अलग तीव्रता को भांप कर स्थानीय (ब्लिंकर और हूटर के माध्यम से) और एसएमएस से प्रशासन और संबंधित विभाग को चेतावनी संकेत देता है।

यहां लगे हैं अलर्ट सिस्टम  
मंडी जिले के विभिन्न भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में 10 सिस्टम लगाए हैं। पठानकोट एनएच पर एक नारला गांव में, दो कोटरोपी गांव और दो गुम्मा गांव में लगाए गए हैं। मनाली-चंडीगढ़ एनएच पर देवड़े, हनोगी, थलौट, दवाडा और पंडोह में एक-एक सिस्टम लगाया गया है। भूमि में हलचल होने पर संयंत्र से मिलने वाले इन मानकों को वेबसाइट पर ऑनलाइन पढ़ा जा सकता है। यह जानकारी टेबल और ग्राफिक्स दोनों फार्मेट में उपलब्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed