फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   landslide again in Nigulsari, administration said - if not necessary, postpone the journey

निगुलसरी: फिर दरका पहाड़, प्रशासन बोला- जरूरी नहीं हो तो टाल दें सफर

Fri, 20 Aug 2021 06:23 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, भावानगर (कन्नौर)
अमर उजाला नेटवर्क, भावानगर (कन्नौर) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 20 Aug 2021 06:23 PM IST
सार

शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे निगुलसरी के पास पहाड़ी से चट्टानें गिरने का सिलसिला शुरू हुआ। एनएच-5 पर भारी भरकम चट्टानें आने से मार्ग यातायात के लिए बंद हो गया। सूचना मिलते ही एनएच प्राधिकरण की मशीनरी ने दोपहर साढ़े 12 बजे तक एनएच को यातायात के लिए बहाल कर दिया गया।

विज्ञापन
landslide again in Nigulsari, administration said - if not necessary, postpone the journey
निगुलसरीफाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के निगुलसरी में पहाड़ दरकने का सिलसिला नहीं थम रहा है। शुक्रवार सुबह भी पहाड़ी से चट्टानें गिरने के कारण एनएच-5 करीब साढ़े छह घंटे तक बंद रहा। इससे मार्ग के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। एनएच प्राधिकरण ने कड़ी मशक्कत के बाद नेशनल हाईवे को यातायात के लिए बहाल किया। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर लोगों को अगले दो दिन तक इस मार्ग पर अनावश्यक सफर न करने की हिदायत दी है। 

विज्ञापन


शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे निगुलसरी के पास पहाड़ी से चट्टानें गिरने का सिलसिला शुरू हुआ। एनएच-5 पर भारी भरकम चट्टानें आने से मार्ग यातायात के लिए बंद हो गया। सूचना मिलते ही एनएच प्राधिकरण की मशीनरी ने दोपहर साढ़े 12 बजे तक एनएच को यातायात के लिए बहाल कर दिया गया। गौरतलब है कि निगुलसरी में बीते 11 अगस्त को भी पहाड़ी से चट्टानें गिरने के कारण सवारियों से भरी एचआरटीसी, टिपर और अखबार की गाड़ी सहित करीब आधा दर्जन भूस्खलन की चपेट में आ गए थे। हादसे में 28 लोगों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन


इसके बाद भी लगातार चट्टानें गिरने का सिलसिला जारी है। उधर, एनएच प्राधिकरण के कनिष्ठ अभियंता मोहन मेहता ने बताया कि सर्वे के बाद भू वैज्ञानिकों की रिपोर्ट आना बाकी है। रिपोर्ट आने के बाद ही स्थायी बंदोबस्त किया जाएगा। शुक्रवार को बारिश के बीच निगुलसरी मार्ग बंद होने के बाद डीएसपी भावानगर राजू की अगुवाई में पुलिस और होमगार्ड के 6 जवान पूरा दिन ड्यूटी पर तैनात रहे। एसडीएम भावानगर मनमोहन सिंह ने जिले के लोगों से आह्वान किया है कि वे बारिश के दिनों में अधिक सफर न करें। दो दिन तक मौसम विज्ञान केंद्र के भारी बारिश के पूर्वानुमान के बीच उक्त मार्ग पर सफर करना खतरे से खाली नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed