{"_id":"611e63c843fe994c010d607d","slug":"landslide-again-in-kinnaur-s-batseri-itbp-personnel-narrowly-escaped-damage-to-vehicles","type":"story","status":"publish","title_hn":"किन्नौर के बटसेरी में फिर भूस्खलन, बाल-बाल बचे आईटीबीपी के जवान, वाहनों को नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किन्नौर के बटसेरी में फिर भूस्खलन, बाल-बाल बचे आईटीबीपी के जवान, वाहनों को नुकसान
Thu, 19 Aug 2021 07:30 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, सांगला (किन्नौर)
अमर उजाला नेटवर्क, सांगला (किन्नौर)
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 19 Aug 2021 07:30 PM IST
सार
भूस्खलन की सूचना मिलते ही सांगला से तहसीलदार जयचंद धीमान, सांगला थाने से एएसआई सुशील कायथ टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन
बटसेरी में पहाड़ी से गिर रहे पत्थर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के प्रमुख पर्यटन स्थल सांगला के बटसेरी की गुंसा पहाड़ी पर गुरुवार को एक बार फिर भूस्खलन हुआ है। भूस्खलन के दौरान छितकुल से सांगला की ओर आ रहे भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) के चार वाहनों में सवार जवान पत्थरों की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। हालांकि, वाहनों को आंशिक नुकसान हुआ है। घटना के वक्त 40 मजदूरों, सांगला पुलिस और होमगार्ड के जवानों ने भी भागकर जान बचाई।
विज्ञापन
भूस्खलन की सूचना मिलते ही सांगला से तहसीलदार जयचंद धीमान, सांगला थाने से एएसआई सुशील कायथ टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। धीमान ने सांगला वैली के लोगों से आह्वान किया है कि बटसेरी के नजदीक सड़क पर रात के समय आवाजाही न करें। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए हैं कि काम के दौरान उक्त स्थान पर भीड़ जमा न होने दें। उल्लेखनीय है कि हाल ही में बटसेरी में भूस्खलन से नौ पर्यटकों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन