{"_id":"62ed60f90161df467e6b2a42","slug":"land-slied-in-sadhu-pul-shimla-news-sml417525499","type":"story","status":"publish","title_hn":"Landslide: शिमला-साधूपुल सड़क पर भूस्खलन, फसी रहीं बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Landslide: शिमला-साधूपुल सड़क पर भूस्खलन, फसी रहीं बसें
Fri, 05 Aug 2022 11:57 PM IST
शिमला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Aug 2022 11:57 PM IST
सार
भारी बारिश के चलते साधूपुल-जुन्गा-शिमला सड़क पर शुक्रवार सुबह कई जगह भारी भूस्खलन हो गया। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता सुधीर गुप्ता ने बताया कि इस सड़क पर चार जगह पहाड़ दरका था।
विज्ञापन
शिमला-साधूपुल सड़क पर भूस्खलन।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारी बारिश के चलते साधूपुल-जुन्गा-शिमला सड़क पर शुक्रवार सुबह कई जगह भारी भूस्खलन हो गया। इसके चलते सुबह के समय साधूपुल से शिमला आने और जुन्गा से सोलन जाने वाली बसें फंसी रहीं। सड़क बंद देखने के बाद शिमला आ रहे कई लोग वापस लौट गए। सूचना मिलते ही लोक निर्माण विभाग ने सुबह 7 बजे जेसीबी मशीनें मौके पर भेजकर सड़क बहाली का काम शुरू किया। 10 बजे तक इस सड़क को पूरी तरह से बहाल कर दिया।
विज्ञापन
इसके बाद शिमला के लिए बसें रवाना की गई। स्थानीय लोगों के अनुसार सुबह 8 बजे से पहले साधूपुल से शिमला के लिए दो बसें रवाना होती हैं लेकिन भूस्खलन के चलते यह 10 बजे रवाना हो पाईं। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता सुधीर गुप्ता ने बताया कि इस सड़क पर चार जगह पहाड़ दरका था। लेकिन सूचना मिलते ही जेसीबी मशीनें मौके पर भेज दी थी। सुबह ही इस सड़क को बहाल कर दिया गया।
विज्ञापन