{"_id":"6151d6088ebc3effd35de389","slug":"lakhs-of-employees-asha-workers-and-pensioners-will-join-nfsa","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला: एनएफएसए में शामिल होंगे लाखों कर्मचारी, आशा वर्कर और पेंशनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला: एनएफएसए में शामिल होंगे लाखों कर्मचारी, आशा वर्कर और पेंशनर
Tue, 28 Sep 2021 05:00 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 28 Sep 2021 05:00 AM IST
सार
एनएफएसए के तहत प्रति व्यक्ति पांच किलो राशन दिया जाएगा। इसमें 3 किलो आटा और दो किलो चावल होंगे। आटा 3.20 रुपये जबकि चावल 3 रुपये प्रति किलो के हिसाब से मिलेंगे। ये लोग एपीएल के तहत मिलने वाला सस्ता राशन भी ले सकेंगे। लेकिन यह राशन एपीएल को मिलने वाले राशन के दाम पर ही मिलेगा।
विज्ञापन
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना।
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में लाखों अनुबंध चतुर्थ श्रेणी कर्मी, आउटसोर्स कर्मचारी, आशा वर्कर, एकल नारी, दिहाड़ीदार और कई श्रेणियों के पेंशनरों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना (एनएफएसए) में शामिल किया जाएगा। प्रदेश सरकार ने इसका प्रस्ताव केंद्र को भेजा है। वर्तमान में प्रदेश में 29 लाख लोग एनएफएसए में हैं, जिनकी संख्या बढ़ाकर 36 लाख की जानी है। एनएफएसए के तहत प्रति व्यक्ति पांच किलो राशन दिया जाएगा। इसमें 3 किलो आटा और दो किलो चावल होंगे। आटा 3.20 रुपये जबकि चावल 3 रुपये प्रति किलो के हिसाब से मिलेंगे। ये लोग एपीएल के तहत मिलने वाला सस्ता राशन भी ले सकेंगे।
विज्ञापन
लेकिन यह राशन एपीएल को मिलने वाले राशन के दाम पर ही मिलेगा। केंद्र सरकार ने गाइडलाइन में संशोधन किया है। इसके चलते खाद्य आपूर्ति विभाग ने फाइल केंद्र को भेजी है। इस मामले में हाल ही में हिमाचल आए केंद्रीय खाद्य आपूर्ति सचिव सुधांशु पांडे की हिमाचल खाद्य आपूर्ति सचिव सी पाल रासू के साथ बैठक भी हुई है। रासू ने बताया कि प्रदेश में 19 लाख राशनकार्ड परिवार हैं। प्रदेश सरकार की ओर से राशनकार्ड उपभोक्ताओं को गुणवत्ता वाला राशन दिया जा रहा है। हिमाचल में 7 लाख लोगों को एनएफएसए में शामिल किया जा रहा है।
विज्ञापन
डिपो में यह मिलता है राशन
डिपो में राशनकार्ड उपभोक्ताओं को आटा, चावल, तीन दालें (मलका, माश और दाल चना), दो लीटर तेल (रिफाइंड और सरसों), चीनी और नमक मिलता है।