फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Lahaul Spiti: Passengers stranded in Sumdo were rescued safely

लाहौल-स्पीति: समदो में सेना ने अपने कैंप में ठहराए बर्फ में फंसे 205 लोग

Tue, 19 Oct 2021 07:04 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतांग/उदयपुर (लाहौल-स्पीति)
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतांग/उदयपुर (लाहौल-स्पीति) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 19 Oct 2021 07:04 PM IST
सार

 कर्नल नितिन मित्तल डोगरा स्काउट ने बताया कि हमारे पास कुल 205 लोग थे जिन्हें रात भर ठहराया गया था। मार्ग खराब होने के चलते इन्हें आगे जाने से मना किया था। कई लोगों की अपने-अपने परिजनों से वायरलेस से बातचीत भी करवाई। उधर, हामटा ट्रैक रूट में फंसे ट्रैकरों को भी सुरक्षित निकाल लिया है। लाहौल में बिजली आपूर्ति को 21 घंटे बाद बहाल कर दिया है। 

विज्ञापन
Lahaul Spiti: Passengers stranded in Sumdo were rescued safely
सेना ने यात्रियों को सुरक्षित बचाया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चीन से सटे समदो में तैनात भारतीय सेना ने भारी बर्फबारी और बारिश के कारण फंसे 205 लोगों को अपने कैंप में रेस्क्यू किया। यह सभी लोग पूह से काजा मार्ग पर सोमवार शाम को फंसे हुए थे। सेना ने लोगों को खाने और मेडिकल कैंप की सुविधा दी। कर्नल नितिन मित्तल डोगरा स्काउट ने बताया कि हमारे पास कुल 205 लोग थे जिन्हें रात भर ठहराया गया था। मार्ग खराब होने के चलते इन्हें आगे जाने से मना किया था। कई लोगों की अपने-अपने परिजनों से वायरलेस से बातचीत भी करवाई। उधर, हामटा ट्रैक रूट में फंसे ट्रैकरों को भी सुरक्षित निकाल लिया है। लाहौल में बिजली आपूर्ति को 21 घंटे बाद बहाल कर दिया है। 

विज्ञापन


मनाली-लेह मार्ग और ग्रांफू-काजा सड़क अभी बंद हैं। दोनों हाईवे को खोलने का काम बीआरओ ने शुरू कर दिया है। एसडीएम काजा महेंद्र प्रताप सिंह ने मंगलवार को समदो-काजा मार्ग का निरीक्षण किया। मार्ग कई जगह देर रात से बंद है। समदो में फंसे यात्रियों को रिकांगपिओ से भेजा है। ताबो स्थित होम स्टे के संचालकों को पर्यटकों की सुविधा के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान डीएसपी रोहित मृग पुरी और नायब तहसीलदार विद्या सिंह नेगी भी मौजूद रहे। उधर, स्पीति व मनाली के ट्रैक रूट पर फंसे सभी ट्रैकरों को भी सुरक्षित रवाना कर दिया है। लाहौल के घेपन पीक की ट्रैकिंग पर गए गाजियाबाद निवासी सलील को रेस्क्यू कर लिया है। उपायुक्त लाहौल-स्पीति नीरज कुमार ने कहा कि मौसम खुल गया है। मनाली-लेह मार्ग व ग्रांफू-काजा मार्ग से बर्फ हटाने का काम शुरू कर दिया है। बिजली बहाली के साथ लाहौल के अंदरूनी हिस्सों में बस सेवा शुरू हो गई है। 
विज्ञापन


कैलाश खेर ने की मदद करने वाले स्पीति के युवाओं की सराहना
बालीवुड के मशहूर प्लेबैक सिंगर कैलाश खेर ने एक वीडियो जारी कर स्पीति में फंसे एक लोगों का वाक्या बताया। उन्होंने कहा कि हमें पूरे भारत को जानना चाहिए। पहाड़ों में देवत्व का जीता-जागता उदाहरण देखने को मिलता है। मुझे एक वीडियो मित्र जतिन से मिला जिसमें देवभूमि हिमाचल के स्पीति के लोग बर्फ में फंसे लोगों की मदद कर रहे हैं। लोग सच्ची आत्मा से मदद कर रहे हैं। बर्फ हटा रहे हैं। मैं स्पीति के युवाओं को नमन करता हूं। जिसने हिमालय के हिस्से नहीं देखे, वहां के लोगों का व्यवहार नहीं देखा, उसने क्या देखा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed