{"_id":"661931a3ed7f0f3f57099d3b","slug":"lady-died-in-road-accident-shimla-news-c-19-sml1001-334272-2024-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: ब्रेक की जगह दब गया एक्सीलेटर, चपेट में आने से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: ब्रेक की जगह दब गया एक्सीलेटर, चपेट में आने से महिला की मौत
विज्ञापन
पुराने बस स्टैंड में इलेक्ट्रिक बस ने खड़ी बस को मारी टक्कर, एचआरटीसी का सेवानिवृत्त कर्मी घायल
पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर दोनों बसों को कब्जे में लिया, लापरवाही का मामला दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के पुराने बस स्टैंड में हिमाचल पथ परिवहन निगम की इलेक्ट्रिक बस ने खड़ी बस को टक्कर मार दी। पैदल जा रही महिला की दोनों बसों के बीच में फंसने से मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति आगे खड़ी बस की टक्कर से एचआरटीसी का सेवानिवृत्त कर्मी घायल हुआ है। उसका आईजीएमसी में उपचार जारी है।
महिला की पहचान राधा देवी (48) स्वर्गीय गीताराम निवासी धारली कोटी तहसील जुन्गा शिमला ग्रामीण के रूप में हुई है। भगत राम (62) निवासी जुणी सुन्नी घायल हुआ है। बताया जा रहा है कि महिला निजी काम से शिमला आई थी और पुराने बस स्टैंड में गंतव्य पर जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थी। प्रारंभिक जांच के अनुसार एचआरटीसी की इलेक्ट्रिक बस के चालक से ब्रेक की जगह एक्सीलेटर दब गया। पैदल जा रही महिला इलेक्ट्रिक और आगे खड़ी बस के बीच में फंस गई। आगे खड़ी बस की टक्कर से एक व्यक्ति भी चपेट में आ गया। दोनों घायलों को उपचार के लिए रिपन अस्पताल ले गए, जहां से दोनों को आईजीएमसी रेफर कर दिया गया। महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। हादसे में एक बाइक भी क्षतिग्रस्त हुई है। पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी ने बताया कि हादसे के कारणों की छानबीन जारी है।
पुलिस के मुताबिक शुक्रवार सुबह 10 बजे पुराने बस स्टैंड निकासी गेट के पास एचआरटीसी की डीजल बस न्यू शिमला रूट पर जाने के लिए खड़ी थी। इस दौरान इलेक्ट्रिक बस लालपानी रूट से पुराने बस स्टैंड पहुंची। यहां से रूटीन मरम्मत के लिए ढली वर्कशॉप बस जा रही थी। इसी दौरान हादसा पेश आया।
विज्ञापन
एचआरटीसी क्षेत्रीय प्रबंधक विनोद शर्मा के मुताबिक इलेक्ट्रिक बस के चालक से ब्रेक की जगह एक्सीलेटर दब गया और आगे खड़ी डीजल बस को टक्कर मार दी। उधर, सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्रित किए हैं। बस चालक प्रवीन कुमार निवासी सरकाघाट जिला मंडी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। दोनों बसों को कब्जे में ले लिया है। बस के चालक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
शहर में नहीं थम रहे हादसे
शहर में पहले भी इस तरह के हादसे सामने आ चुके हैं। पांच अप्रैल को उच्च न्यायालय की सरकारी गाड़ी से तीन वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई थी। 2019 को सदर थाना के भराड़ी इलाके में एक पिकअप ने सड़क किनारे सो रही नौ माह की बच्ची को कुचल दिया था। हादसे में उसकी मौत हो गई थी। 2023 में भी पुराने बस स्टैंड और क्रॉसिंग के पास बसों की चपेट में आने से दो राहगीरों की मौत हो गई थी।