फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   lady committed sucide

Shimla News: महिला ने चुन्नी से फंदा लगाकर की आत्महत्या

Sun, 30 Aug 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
lady committed sucide
शिमला। राजधानी में फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मामला रविवार सुबह का बताया जा रहा है। महिला ने किराये के कमरे में चुन्नी से फंदा लगा लिया। महिला की पहचान वनिता (21) के रूप में हुई है जो कि अपने पति के साथ संजौली के समिट्री क्षेत्र में किराये के कमरे में रहती थी। पुलिस ने इस संबंध में कानूनी कार्रवाई शुरू कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का ही प्रतीत हो रहा है लेकिन पोस्टमार्टम के बाद ही इसकी पुष्टि हो पाएगी। जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह के समय संजौली पुलिस को इस बारे में सूचना मिली। इसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और महिला को आईजीएमसी अस्पताल ले जाया गया। यहां पोस्टमार्टम की प्रकिया को पूरा किया जा रहा है। इसके बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा। पुलिस मामले के हर पहलू की छानबीन कर रही है। महिला के पति के बयान दर्ज करने के साथ ही आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed