{"_id":"6a940d053c3209b1130ebe54","slug":"parking-facility-in-shimal-shimla-news-c-19-sml1002-778310-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: राजधानी में पार्किंग की सुविधा लेने के लिए आज से कर सकेंगे आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: राजधानी में पार्किंग की सुविधा लेने के लिए आज से कर सकेंगे आवेदन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खास खबर...
शहर के टुटू, ऑकलैंड, एसडीए परिसर कसुम्पटी में बनी बहुमंजिला पार्किंग के लिए निगम ने मांगे आवेदन
स्थानीय लोग और कारोबारी कर सकेंगे आवेदन, पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर होगा आवंटन
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के टुटू, कसुम्पटी और भराड़ी क्षेत्र के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। स्मार्ट सिटी मिशन के तहत इन वार्डाें में बनी बहुमंजिला पार्किंग की दरें तय होने के बाद नगर निगम ने इसकी आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। स्थानीय लोग पार्किंग सुविधा के लिए निगम कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं।
नगर निगम के अनुसार अभी पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर पार्किंग का आवंटन किया जाएगा। जो लोग नगर निगम के पास पहले आवेदन करेंगे, उन्हें पार्किंग का आवंटन भी पहले होगा। नगर निगम ने एक साल के लिए पार्किंग का शुल्क 15000 रुपये तय किया है। इसके अलावा जीएसटी भी लिया जाएगा। यह शुल्क एकमुश्त नगर निगम के पास जमा करवाना होगा। निगम प्रशासन के अनुसार इन पार्किंग का 50 फीसदी हिस्सा ही पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर आवंटित किया जाएगा। बाकी आधे हिस्से का संचालन ठेकेदार के जरिये किया जाएगा। इस 50 फीसदी हिस्से में स्थानीय लोगों, कारोबारियों को प्राथमिकता दी जाएगी। लोगों को लिखित आवेदन के साथ अपने पहचान पत्र, गाड़ी के दस्तावेज जमा करने होंगे। अभी एक साल के लिए इनका आवंटन किया जाना है। नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त डॉ. भुवन शर्मा का कहना है कि तीनों पार्किंग के रेट तय हो गए हैं। लोग इनमें पार्किंग सुविधा के लिए नगर निगम कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं।
किस पार्किंग में कितनी गाड़ियां होंगी खड़ी
शहर के एसडीए परिसर कसुम्पटी में बनी पार्किंग सबसे बड़ी है। इसमें 350 वाहनों को पार्क करने की सुविधा मिलेगी। एसडीए परिसर में कई सरकारी महकमों के मुख्यालय हैं। बाजार के साथ कई निजी कंपनियों के दफ्तर भी हैं। अभी ज्यादातर लोगों को सड़क किनारे ही गाड़ियां खड़ी करनी पड़ रही हैं। अब पार्किंग सुविधा मिलने से राहत मिलेगी। 350 में से 175 गाड़ियों के लिए अभी आवेदन लिए जाएंगे। ऑकलैंड के पास बनी 145 वाहनों के क्षमता वाली पार्किंग से भराड़ी, लक्कड़ बाजार क्षेत्र के लोगों को राहत मिलेगी। इसी तरह टुटू में 90 वाहनों की पार्किंग क्षमता है।
विज्ञापन
विभाग को नहीं, अब जनता को मिलेगी पार्किंग
पंथाघाटी वार्ड के तहत आने वाली आबकारी मुख्यालय के पास बनी नगर निगम पार्किंग की सुविधा अब आम जनता को मिलेगी। अभी तक आबकारी विभाग की गाड़ियां ही इस पार्किंग में खड़ी हो रही थीं। विभाग ने इस बार फिर से आवेदन कर एक साल के लिए यह पार्किंग अपनी गाड़ियों के लिए मांगी थी जिसे नगर निगम सदन ने रद्द कर दिया। स्थानीय पार्षद कुसुम ठाकुर ने कहा कि यह पार्किंग आम जनता की मांग पर बनाई गई थी। साल 2023-24 में जब यह तैयार हुई तो निगम ने इसे विभाग को दे दिया था। यहां विभाग की 10 से ज्यादा गाड़ियां खड़ी हो रही थीं। स्थानीय लोगों के लिए सिर्फ दो से तीन गाड़ी की सुविधा बची थी। इससे लोग परेशान थे। अब लोगों की परेशानी को देखते हुए नगर निगम इस पार्किंग को आबकारी विभाग को नहीं देगा। स्थानीय लोग इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।