{"_id":"60b4d96f8ebc3ea5ee1d2291","slug":"ladenge-corona-se-doctor-couple-is-giving-duty-without-taking-leave-for-15-months-in-bilaspur","type":"story","status":"publish","title_hn":"#ladengecoronase: 15 महीने से बिना छुट्टी लिए ड्यूटी दे रहा चिकित्सक दंपती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
#ladengecoronase: 15 महीने से बिना छुट्टी लिए ड्यूटी दे रहा चिकित्सक दंपती
Tue, 01 Jun 2021 06:04 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, भराड़ी(बिलासपुर)
अमर उजाला नेटवर्क, भराड़ी(बिलासपुर)
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 01 Jun 2021 06:04 AM IST
सार
पिछले 156 माह में दोनों पति-पत्नी ने घर, रिश्तेदारी में किसी भी समारोह तक में शिरकत नहीं की है। बच्चों के जन्मदिन से लेकर छोटी-छोटी खुशियों को भी अपनी ड्यूटी से किनारे रखा।
विज्ञापन
डॉ. अभिनीत शर्मा और उनकी पत्नी डॉ. दीक्षा शर्मा
- फोटो : amar ujala
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में बीएमओ घुमारवीं के पद पर तैनात डॉ. अभिनीत शर्मा और उनकी पत्नी डॉ. दीक्षा शर्मा पिछले 15 माह से बिना कोई छुट्टी लिए कोरोना मरीजों का उपचार कर रहे हैं।
विज्ञापन
छह वर्ष का बेटा और चार वर्ष की बेटी को घर में परिजनों के पास छोड़कर दिन-रात कोरोना संक्रमितों के उपचार में लगे हैं। दोनों डॉक्टर दंपती सुबह 7 बजे ड्यूटी के लिए निकलते हैं और रात के 9 बजे तक कोरोना मरीजों की सेवा में जुटे रहते हैं।
विज्ञापन
बीएमओ डॉ. अभिनीत शर्मा के घर हमीरपुर में हैं। उनकी पत्नी आयुर्वेदिक विभाग में सलौनी में कार्यरत हैं। वह भी कोरोना मरीजों का उपचार कर रही हैं। डॉ. अभिनीत कोरोना मरीजों के उपचार के साथ-साथ अस्पताल में पहुंच रहे हैं और अन्य मरीजों का इलाज भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
इसके साथ ही बीएमओ पद पर कार्यरत अभिनीत पूरे उपमंडल की स्वास्थ्य सेवाओं का हाल हर अस्पताल से लेते रहते हैं। हालात यह है कि पिछले 156 माह में दोनों पति-पत्नी ने घर, रिश्तेदारी में किसी भी समारोह तक में शिरकत नहीं की है। बच्चों के जन्मदिन से लेकर छोटी-छोटी खुशियों को भी अपनी ड्यूटी से किनारे रखा।