फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Lab operator summoned in IGMC for taking samples

Shimla News: आईजीएमसी में सैंपल लेने के मामले में लैब संचालक तलब

Sat, 29 Nov 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Lab operator summoned in IGMC for taking samples
पुलिस कर रही है मामले की जांच, अस्पताल प्रबंधन ने कर्मचारियों को एहतियात बरतने के निर्देश
विज्ञापन


एक निजी लैब कर्मचारी पकड़ी थी अस्पताल में सैंपल लेते हुए
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल परिसर में निजी लैब के तकनीशियन के सैंपल लेते हुए पकड़े जाने के बाद अस्पताल प्रबंधन सख्त हो गया है। इस मामले में पुलिस अब लैब संचालक से सोमवार को पूछताछ करेगी। इसके लिए लैब संचालक को पुलिस ने तलब कर लिया है।

अस्पताल प्रबंधन ने सभी कर्मचारियों को सर्कुलर जारी कर इस बारे में आवश्यक निर्देश दिए हैं। इसमें कहा है कि अस्पताल में ही सभी तरह के टेस्ट की सुविधा उपलब्ध हैं। इसके अलावा जो टेस्ट नहीं हो पाते हैं उन्हें अधिकृत निजी लैब क्रस्ना लैब में करवाया जा सकता है। इस लैब के परिसर में काउंटर लगाए गए हैं। अस्पताल की अपनी लैब में और अधिकृत निजी लैब के कलेक्शन सेंटर में ही सैंपल जमा करवाकर टेस्ट करवाएं। एमएस डाॅ. राहुल राव ने कहा कि अस्पताल में सुरक्षा के मद्देनजर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों से परिसर की हर हरकत पर नजर रखी जा रही है। निजी लैब के स्टाफ के अस्पताल परिसर में आने के मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने इसके लिए अपने कंट्रोल रूम के स्टाफ को निर्देश दे दिए हैं।
विज्ञापन


बैठक में कल होगी चर्चा
अस्पताल प्रबंधन ने अधिकृत निजी क्रस्ना लैब के कर्मचारियों को सैंपल एकत्र करने के दौरान सफेद एप्रन पहनने और उस पर लैब का नाम अंकित करने तथा आईकार्ड साथ लेकर चलने को कहा है। इस मामले पर एक दिसंबर को अस्पताल प्रबंधन और क्रस्ना लैब के संचालक बैठक भी करेंगे। इसमें इस मुद्दे पर चर्चा के बाद फैसले लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article