फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Laavi Fair commences in Rampur market of dry fruit handicrafts products

रामपुर में लवी मेला शुरू, ड्राई फ्रूट हस्तशिल्प उत्पादों का सजा बाजार

Mon, 12 Nov 2018 10:05 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर बुशहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर बुशहर Updated Mon, 12 Nov 2018 10:05 AM IST
विज्ञापन
Laavi Fair commences in Rampur market of dry fruit handicrafts products

जड़ी-बूटियों, ड्राई फ्रूट और हस्तशिल्प उत्पादों के लिए विख्यात रामपुर का लवी मेला शुरू हो गया है। राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने रविवार को गुब्बारा छोड़कर अंतरराष्ट्रीय स्तर के चार दिवसीय इस मेले का आगाज किया।

विज्ञापन


मेले के लिए हिमाचल समेत देश के विभिन्न क्षेत्रों से व्यापारी पहुंचे हैं। चार दिवसीय इस मेले की सांस्कृतिक संध्याओं में बॉलीवुड के नामी कलाकार भी रंग जमाएंगे। 14 नवंबर को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मेले का समापन करेंगे।
विज्ञापन


इस मौके पर राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने कहा कि लवी मेला व्यापार की दृष्टि से देश-दुनिया में विख्यात है। वर्षों पहले इस मेले में तिब्बत और अफगानिस्तान से भी व्यापारी पहुंचते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Laavi Fair commences in Rampur market of dry fruit handicrafts products

उन्होंने लोगों से मेले के ऐतिहासिक महत्त्व को बनाए रखने, किसानों को जैविक खेती अपनाने और प्रदेश को नशा मुक्त बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार नशे को लेकर गंभीर है।

वर्ष 2022 तक पूरे प्रदेश को नशा मुक्त बनाने का संकल्प लिया है। करीब 337 साल से आयोजित किए जा रहे इस मेले की मशहूर किन्नौरी मार्केट इस बार भी सूखे मेवे, खुमानी, अखरोट, सेब, मटर, रत्नजोत, चिलगोजा और काला जीरा जैसे कई उत्पादों से सज गई है।

इसके अलावा ऊनी दोड़ू, पट्टू, कोट पट्टी, किन्नौरी शॉल व टोपियों के रूप में हस्तशिल्प के भी बेजोड़ नमूने देखने को मिल रहे हैं। चामुर्थी घोड़ों के लिए भी यह मेला मशहूर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed