फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Kullu: Two killed as car falls into gorge

कुल्लू: खाई में गिरी आल्टो कार, हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत

Sat, 13 Oct 2018 10:33 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंजार (कुल्लू)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंजार (कुल्लू) Updated Sat, 13 Oct 2018 10:33 AM IST
विज्ञापन
Kullu: Two killed as car falls into gorge

कुल्लू जिले के बंजार पुलिस थाना के तहत चोगी चेथर के पास एक आल्टो कार गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना खतरनाक था कि कार के परखच्चे उड़ गए। पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव परिजनों को सौंप दिए हैं। पुलिस ने आईपीसी की धारा 279, 304ए के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार वीरवार रात को दो युवक कार में चेथर से बंजार की ओर आ रहे थे। इस बीच चोगी चेथर के पास कार अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर खाई में जा गिरी। आवाज सुनकर तरगाली, घाट व चोगी गांव के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस समेत अन्य को घटना की जानकारी दी।

विज्ञापन

Kullu: Two killed as car falls into gorge

मौके पर पहुंची पुलिस व ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर खाई से शव सड़क तक पहुंचाए। मृतकों की पहचान चमन लाल (37) पुत्र लोभू राम व ललित (28) पुत्र तेजा सिंह निवासी गांव पेड़चा, तहसील बंजार, जिला कुल्लू के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर बंजार पुलिस मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य में जुटी। ग्रामीणों की मदद से मौके पर दो शवों को सड़क तक पहुंचाया।

बंजार थाना प्रभारी सीआर चौधरी ने बताया कि हादसे में दो शव बरामद हुए हैं। जांच में सामने आया है कि कार में केवल दो युवक ही मौजूद थे। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। उधर, डीएसपी मुख्यालय आशीष शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed