फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News: 15 thousand tourist evacuated from Manikaran in ten days

Kullu News: 10 दिन में 300 विदेशियों से समेत मणिकर्ण से निकाले 15 हजार सैलानी

Sat, 22 Jul 2023 05:56 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 22 Jul 2023 05:56 PM IST
सार

पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा ने कहा कि पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया है। आपदा की घड़ी में कुल्लू पुलिस ने सराहनीय कार्य किया है।

विज्ञापन
Kullu News: 15 thousand tourist evacuated from Manikaran in ten days
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिछले दिनों आपदा के चलते घाटी में फंसे हुए अधिकतर पर्यटकों को पुलिस ने रेस्क्यू कर लिया है। धार्मिक नगरी मणिकर्ण से ही पुलिस ने करीब 10 दिन में 300 विदेशियों सहित 15,000 पर्यटकों को सुरक्षित निकाल दिया है। पार्वती नदी में आई बाढ़ के बाद कुल्लू और भुंतर के बीच सड़क बाधित हो गई थी। कसोल व मणिकर्ण पार्वती घाटी से पूरी तरह से कटे हुए थे। पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर इन पर्यटकों को सुरक्षित घाटी से बाहर निकाला।

विज्ञापन


अब यह पर्यटक अपने गंतव्यों की ओर रवाना हो गए हैं। मणिकर्ण में रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निश्चिंत नेगी को इंचार्ज बनाया गया था। उनकी अगुवाई में रेस्क्यू अभियान सफलतापूर्वक पूरा किया गया। हालांकि अब लोगों को पहाड़ी चढ़कर नहीं आना पड़ेगा। लोनिवि ने सड़क को दुरुस्त कर दिया है, लेकिन वाहनों को अभी नहीं भेजा जा रहा है और सड़क को वाहन योग्य बनाने का काम युद्धस्तर पर चला है।
विज्ञापन


इस संबंध में पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा ने कहा कि पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया है। उन्होंने कहा कि आपदा की घड़ी में कुल्लू पुलिस ने सराहनीय कार्य किया है। भारी बारिश के चलते जगह-जगह भूस्खलन हो रहा है। कुल्लू पुलिस लोगों से अपील करती है कि अनावश्यक यात्रा करने से बचें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed