फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Kullu Infant dies of suffocation from coal fumes in room

तंदूर जलाकर कामकाज में लगी रही मां, नवजात की दर्दनाक मौत

Fri, 05 Jan 2018 12:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू Updated Fri, 05 Jan 2018 12:28 PM IST
विज्ञापन
Kullu Infant dies of suffocation from coal fumes in room

कुल्लू जिला मुख्यालय से सटे चंडीगढ़ विहाल में तंदूर के कोयले की गैस से नवजात बच्ची की दम घुटने से मौत हो गई। घटना वीरवार सुबह की है।

विज्ञापन


नवजात दीपिका की मां सीता देवी ने सुबह उठकर तंदूर जलाया और खुद घर के कामकाज निपटाने में जुट गई। करीब सात बजे दीपिका को देखा तो वह किसी तरह की हरकत नहीं कर रही थी।
विज्ञापन


सीता देवी तुरंत उसे क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू ले गईं, जहां चिकित्सकों ने दीपिका को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की जांच कर रहे एएसआई दलीप सिंह ने बताया कि नेपाल निवासी सीता का पति पतलीकूहल काम पर गया था। घर में सीता देवी बेटी के साथ थी।

उन्होंने कहा कि पुलिस ने नवजात बच्ची का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के हवाले कर दिया है।

उधर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नवजात की मौत का कारण तंदूर के कोयले की गैस बताया गया है। एएसपी कुल्लू एनएस नेगी ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed