{"_id":"6ac8e7ad9dafa3ba5301ebcd","slug":"volleyball-tournament-begins-at-nankharis-sadabahar-stadium-shimla-news-c-178-1-ssml1034-171993-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: ननखड़ी के सदाबहार स्टेडियम में वॉलीबॉल प्रतियोगिता शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: ननखड़ी के सदाबहार स्टेडियम में वॉलीबॉल प्रतियोगिता शुरू
विज्ञापन
विजेता टीम को मिलेंगे 31 हजार, उपविजेता को 15 हजार रुपये
संवाद न्यूज एजेंसी
ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। ननखड़ी के सदाबहार स्टेडियम में शुक्रवार को पाइन व्यू स्पोर्ट्स क्लब ने वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। ननखड़ी पंचायत के प्रधान अभिषेक मेहता ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। प्रतियोगिता में वॉलीबॉल के अलावा शतरंज, कैरम बोर्ड और रस्साकशी के मुकाबले भी करवाए जाएंगे। वॉलीबॉल में प्रथम स्थान हासिल करने वाली टीम को 31 हजार रुपये और दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 15 हजार रुपये की नकद राशि दी जाएगी। आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना और स्थानीय खिलाड़ियों को प्रतिभा दिखाने का अवसर देना है। इस मौके पर क्लब अध्यक्ष पंकज नेगी, सतीश चौहान, उपाध्यक्ष आशीष खूंद, सचिव अक्षित खूंद और सहसचिव साहिल नेगी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।