फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Atmaram Sharma to continue as President of the Pensioner Welfare Association

Shimla News: आत्माराम शर्मा बने रहेंगे पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष

Fri, 09 Oct 2026 11:37 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Atmaram Sharma to continue as President of the Pensioner Welfare Association
पदाधिकारियों ने 2016 से लंबित वित्तीय लाभ और 15 प्रतिशत अंतरिम राहत जारी करने की उठाई मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)। पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष पद को लेकर स्थिति स्पष्ट होने के बाद आत्माराम शर्मा अध्यक्ष बने रहेंगे। एसोसिएशन के प्रधान सीताराम भारद्वाज, महासचिव डीडी शर्मा और वरिष्ठ उपाध्यक्ष तुलसी राम शर्मा ने संयुक्त बयान जारी कर यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि छह जुलाई 2026 को सुंदरनगर, मंडी में आयोजित चुनाव प्रक्रिया में विभिन्न ब्लॉकों और इकाइयों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया था। इस दौरान आत्माराम शर्मा को एसोसिएशन का अध्यक्ष चुना गया था। पदाधिकारियों के अनुसार, उपपंजीयक, सहकारी सभाएं, शिमला की वर्चुअल बैठक में लिए गए निर्णय से अध्यक्ष पद को लेकर स्थिति स्पष्ट हुई है। उन्होंने आत्माराम शर्मा को कर्मठ और जुझारू पेंशनर नेता बताते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में पेंशनर्स की लंबित मांगों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। एसोसिएशन ने प्रदेश सरकार से वर्ष 2016 से लंबित वित्तीय लाभ जारी करने और 15 प्रतिशत अंतरिम राहत सहित अन्य देय लाभों का भुगतान जल्द करने की मांग की। पदाधिकारियों ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने प्रदेश की सेवा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है, इसलिए सरकार को उनकी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर शीघ्र समाधान करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article