फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   The government is endangering passengers' lives with dilapidated buses

खटारा बसों से यात्रियों की जान से खिलवाड़ कर रही सरकार : कौल

Fri, 09 Oct 2026 11:40 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
The government is endangering passengers' lives with dilapidated buses
खनेरी अस्पताल में बस हादसे के घायलों को कुशलक्षेम जानते भाजपा नेता कौल सिंह नेगी। स्रोत : भाजपा
खनेरी अस्पताल पहुंचकर कौल नेगी ने जाना बस हादसे के घायलों का हाल
विज्ञापन

. सरकार से रामपुर डिपो को नई बसें मुहैया करवाने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। भाजपा नेता कौल नेगी ने शुक्रवार को खनेरी अस्पताल पहुंचकर रामपुर-सनेई बस हादसे में घायल यात्रियों का कुशलक्षेम जाना। उन्होंने चिकित्सकों से घायलों के स्वास्थ्य की जानकारी ली और हादसे में युवक की मौत पर गहरा दुख जताते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।कौल नेगी ने प्रदेश सरकार और हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) प्रबंधन पर सवाल उठाते हुए कहा कि रामपुर विधानसभा क्षेत्र में पिछले तीन महीनों में यह दूसरा बस हादसा है। उन्होंने आरोप लगाया कि रामपुर डिपो में खटारा बसें चलने से यात्रियों की सुरक्षा खतरे में है। उन्होंने कहा कि हाल ही में डिपो को मिली 12 बसों में से नौ अन्य डिपो से भेजी गई पुरानी बसें हैं, जो पहले ही सात से आठ लाख किलोमीटर चल चुकी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि दुर्घटनाग्रस्त बस 12 से 13 साल पुरानी थी और हादसे से एक दिन पहले झाकड़ी में भी खराब हुई थी। उन्होंने कहा कि पहाड़ी और दुर्गम मार्गों पर पुरानी व तकनीकी खामियों वाली बसें चलाना यात्रियों की जान से खिलवाड़ है। भाजपा पहले भी धरना-प्रदर्शन के माध्यम से इस मुद्दे को उठा चुकी है, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं हुआ। कौल नेगी ने मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री से रामपुर डिपो के लिए नई और सुरक्षित बसें उपलब्ध करवाने की मांग की। साथ ही हादसे की जांच करवाने, मृतक के परिवार को उचित मुआवजा देने और घायलों को बेहतर उपचार व आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाने की अपील की। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष रामपुर नरेश चौहान, जिला परिषद सदस्य बगलती वार्ड रानू खूंद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article