फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu Dussehra: Third Jaleb of Lord Narasimha came out in royal style, Devlu danced to the beat of musical instruments

कुल्लू दशहरा: शाही अंदाज में निकली भगवान नरसिंह की तीसरी जलेब, वाद्ययंत्रों की थाप पर झूमे देवलू

Mon, 18 Oct 2021 06:05 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Mon, 18 Oct 2021 06:05 PM IST
सार

जलेब में भगवान रघुनाथ के मुख्य छड़ीबरदार महेश्वर सिंह पालकी में सवार हुए। इससे पहले करीब चार बजे राजा की चानणी के पास हवाई के देवता जमदग्नि ऋषि, मनिहार के देवता गौतम ऋषि, उड़सू के देवता ऋषि जमदग्नि और देवता लक्ष्मी नारायण इकट्ठा हुए। 

विज्ञापन
Kullu Dussehra: Third Jaleb of Lord Narasimha came out in royal style, Devlu danced to the beat of musical instruments
भगवान नरसिंह की तीसरी जलेब निकाली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू स्थित ढालपुर मैदान में चल रहे देवी-देवताओं के महाकुंभ अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव में चौथे दिन सोमवार को भगवान नरसिंह की तीसरी जलेब निकाली गई। जलेब में वाद्ययंत्रों की थाप पर देवलू भी झूमे। जलेब के समय बारिश का दौर थम गया। जलेब को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। जलेब के माध्यम से नरसिंह भगवान ने ढालपुर में रक्षा सूत्र बांधा। जलेब में भगवान रघुनाथ के मुख्य छड़ीबरदार महेश्वर सिंह पालकी में सवार हुए। इससे पहले करीब चार बजे राजा की चानणी के पास हवाई के देवता जमदग्नि ऋषि, मनिहार के देवता गौतम ऋषि, उड़सू के देवता ऋषि जमदग्नि और देवता लक्ष्मी नारायण इकट्ठा हुए।

विज्ञापन


करीब 4:30 बजे राजा की चानणी से जलेब निकालना शुरू हुई। जलेब में सबसे आगे नरसिंह भगवान की घोड़ी ने शोभा बढ़ाई। इसके पीछे लाव-लश्कर चलता रहा। जलेब के लाव-लश्कर को देखने के लिए लोग उमड़े। राजा की चानणी से अस्पताल रोड, पुराना स्टेट बैंक पार्क, कलाकेंद्र के पीछे ढालपुर चौक होकर राजा की चानणी के पास आकर जलेब पूरी हुई। भगवान रघुनाथ के मुख्य छड़ीबरदार महेश्वर सिंह ने कहा कि मौहल्ला के दिन तक जलेब का सिलसिला जारी रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed